Lok Sabha Election 2019: कोडरमा से पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भरा पर्चा
पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के नामांकन के दाैरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय पूर्व मंत्री सबा अहमद आदि उपस्थित थे.
By mritunjayEdited By: Published: Mon, 15 Apr 2019 12:29 PM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 12:29 PM (IST)
गिरिडीह, जेएनएन। झारखंड विकास मोर्चा (प्रो) प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से नामांकन का पर्चा दाखिल किया। उन्होंने गिरिडीह के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कुमार पाठक को नामांकन पत्र साैंपा। गिरिडीह के उपायुक्त ही कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी हैं।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के नामांकन के दाैरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, पूर्व मंत्री सबा अहमद आदि उपस्थित थे। मरांडी महागठबंधन के उम्मीदवार हैं। नामांकन के दाैरान महागठबंधन के नेताओं ने उपस्थित होकर मरांडी की हौसलाअफजाई की। नामांकन के बाद झंडा मैदान में महागठबंधन की तरफ से रैली आयोजित की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें