Aska Lok Sabha Election Result 2019: बीजेडी की प्रमिला बिसोई जीतीं
Aska Lok Sabha Election Result 2019 आस्का लोकसभा क्षेत्र से बीजेडी की उम्मीदवार प्रमिला बिसोई जीतीं। उन्हें 552749 वोट मिले।
नई दिल्ली, जेएनएन। Aska Lok Sabha Election Result 2019: आस्का लोकसभा क्षेत्र से बीजेडी की उम्मीदवार प्रमिला बिसोई जीतीं। उन्हें 552749 वोट मिले।
वर्ष 2014 में, ओडिशा राज्य में, आस्का लोकसभा क्षेत्र से स्वाइँ लडू किशोर का निर्वाचन हुआ. उन्हें 541473 वोट मिले. उनकी पार्टी बीजेडी है. उन्होंने श्रीलोकनाथ राथा को 311997 वोटों से हराया. निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी कांग्रेस थी. 2014 में कुल 63.63 प्रतिशत वोट पड़े.
आसिका संसदीय क्षेत्र ओडिशा के 21 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह लोकसभा सीट 1952 में देश के लिए हुए पहले संसदीय चुनाव में नहीं थी। दूसरे लोकसभा चुनाव के दौरान 1957 में इसका गठन किया गया। यह क्षेत्र गंजम जिले का हिस्सा है। असिका बदनाडी नदी और पवित्र नदी रशिकुलिया के बीच बसा होने के कारण यहां पर प्राकृतिक सौंदर्य खूब निखरा है। इसे भारत के चीनी शहर के रूप में जाना जाता है। यहां की मीठे पानी की झील तंपारा पर्यटकों के बीच खूब लोकप्रिय है। बुद्धाखोल में पंचूमहादेव का मंदिर प्रमुख धार्मिक स्थल है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप