Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: अमित शाह का बड़ा दावा, इस बार भाजपा को मिल रही इतनी सीटें

शाह ने दावा किया कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में 23 से अधिक सीटें जीतेगी। इसी तरह ओडिशा में भी 13-15 सीटें मिलेंगी। इससे पहले भाजपा को इन दोनों राज्यों में क्रमश दो और एक ही सीट मिली थीं।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Fri, 10 May 2019 07:31 PM (IST)Updated: Sat, 11 May 2019 08:36 AM (IST)
Lok Sabha Election 2019: अमित शाह का बड़ा दावा, इस बार भाजपा को मिल रही इतनी सीटें
Lok Sabha Election 2019: अमित शाह का बड़ा दावा, इस बार भाजपा को मिल रही इतनी सीटें

नई दिल्ली, प्रेट्र।  भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने पूरा विश्वास जताते हुए कहा कि इस बार भाजपा की 2014 के लोकसभा चुनावों से अधिक सीटें आएंगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर बल देने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश भर में अपील करने से यह सीटें पिछली बार से 55 अधिक होंगी।

loksabha election banner

भाजपा ने वर्ष 2014 में पहली बार स्पष्ट बहुमत हासिल किया था। तब उसे लोकसभा की कुल 543 सीटों में से 282 सीटें मिली थीं। लिहाजा भाजपा अध्यक्ष इस बार कम से कम 337 सीटें आने की उम्मीद कर रहे हैं।

देश के तटीय व पूर्वी राज्यों में पार्टी ने स्थिति काफी मजबूत
अमित शाह ने शुक्रवार को साफ तौर पर कहा कि भाजपा अपने दम पर ही स्पष्ट बहुमत पा लेगी। उन्होंने कहा कि परंपरागत रूप से पार्टी के कमजोर राज्य माने जाने वाले देश भर के तटीय राज्यों और पूर्वी राज्यों में पार्टी ने अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली है। भाजपा ने इन राज्यों में अपना आधार बढ़ा लिया है।

पश्चिम बंगाल में 23 से अधिक सीटें जीतेगी भाजपा
शाह ने दावा किया कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में 23 से अधिक सीटें जीतेगी। इसी तरह ओडिशा में भी 13-15 सीटें मिलेंगी। इससे पहले भाजपा को इन दोनों राज्यों में क्रमश: दो और एक ही सीट मिली थीं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने देश भर में फैली ऐसी 120 सीटों की पहचान की है, जो जीतने योग्य हैं और जिन्हें पार्टी पिछली लोकसभा में हार गई थी। भाजपा ऐसे 55 से अधिक संसदीय क्षेत्रों में जीत दर्ज करेगी।

यह पूछे जाने पर कि क्या 2014 की तरह ही भाजपा उत्तर और पश्चिमी भारत में अधिकतम सीटें हासिल करेगी, शाह ने कहा कि कुछ सीटें इधर-उधर हो सकती हैं, लेकिन उनकी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलना तय है।

राहुल-प्रियंका पर साधा निशाना, बोले वह अपने अतीत से नहीं भाग सकते
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के दिवंगत पिता राजीव गांधी पर प्रहार करने पर कांग्रेस नेताओं के तिलमिलाने पर अमित शाह ने कहा कि वह कितनी भी कोशिश कर लें, वह अपने अतीत से नहीं भाग सकते हैं। उन्होंने कहा कि क्यों उनकी (राजीव गांधी) या जवाहर लाल नेहरू की आलोचना नहीं की जा सकती? सिर्फ इसलिए कि वह गांधी परिवार के हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने राहुल गांधी के दावे का उड़ाया मजाक 
शाह ने हमलावर अंदाज में कहा कि क्या बोफोर्स घोटाला उनके (राजीव के) शासनकाल में नहीं हुआ। क्या भोपाल गैस त्रासदी के आरोपित को चोरी-छिपे उनके शासनकाल में ही विदेश नहीं भेजा गया? इन मुद्दों पर चर्चा क्यों नहीं हो सकती? भाजपा अध्यक्ष ने राहुल गांधी के उस दावे का मजाक उड़ाया जिसमें उन्होंने कहा कि मोदी 23 मई के बाद अपना बोरिया-बिस्तर बांध लेंगे। शाह ने कहा कि 23 मई आने दीजिए हम देखेंगे कि कौन अपना बोरिया-बिस्तर बांधता है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.