Amit Shah Roadshow in Gorakhpur : गोरखपुर की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, चारों तरफ मोदी-मोदी
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का गोरखपुर में रोड शो शुरू हो गया है। रोड शो में भारी भीड़ है। सड़कें भाजपा कार्यकर्ताओं का समर्थकों से खचाखच भरी हैं।
गोरखपुर, जेएनएन। गोरखपुर शहर में गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और योगी आदित्यनाथ के रोड शो में जन सैलाब उमड़ आया। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का रोड शो के रूट पर रेला लगा रहा। रोड शो के रूट पर घरों के छतों पर लोगों की भीड़ जमा रही। रोड शो शहर के हृदय स्थल टाउन हाल से शुरू होकर घोस कंपनी, रेती चौक, नखास, बक्शीपुर, बैंकरोड होते विजय चौक पर समाप्त हुआ।
रोड शो में अमित शाह के अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला, उत्तर प्रदेश नगर स्वास्थ्य मंत्री सुरेश खन्ना, गोरखपुर नगर के विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल, गोरख्पुर ग्रामीण विधायक विपिन कुमार सिंह, विधायक फतेहबहादुर, विधायक शीलत पांडेय, विधायक महेन्द्र पाल सिंह, महापौर सीताराम जायसवाल, एमएलसी देवेन्द्र सिंह, भाजपा सदर के प्रत्याशी रवि किशन, भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, गोरखपुर के जिला अध्यक्ष जनार्दन तिवारी, महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव समेत हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रोड शो में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर था। भाजपा कार्यकर्ता जय श्रीराम, कमल खिलेगा-बस कमल खिलेगा के नारे लगा रहे थे। रोड शो के पूरे समय मोदी-मोदी के नारे भी लगते रहे। कुछ कार्यकर्ता नून रोटी खाएंगे, मोदी को जिताएंगे के नारे भी लगा रहे थे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप