Move to Jagran APP

Amethi Loksabha Election Result: रुझान में राहुल गांधी पीछे, स्मृति ईरानी 6000 वोट से आगे

Amethi Loksabha Election Result 2019 कांग्रेस की परंपरागत सीट अमेठी से कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी पीछे चल रहे हैं।

By Mohit PareekEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 09:27 AM (IST)Updated: Thu, 23 May 2019 09:29 AM (IST)
Amethi Loksabha Election Result: रुझान में राहुल गांधी पीछे, स्मृति ईरानी 6000 वोट से आगे
Amethi Loksabha Election Result: रुझान में राहुल गांधी पीछे, स्मृति ईरानी 6000 वोट से आगे

नई दिल्ली, जेएनएन।  लोकसभा चुनाव 2019 की मतगणना जारी है और रुझान में कांग्रेस पीछे चल रही है. कांग्रेस के साथ ही पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी भी अपनी परंपरागत सीट अमेठी से पीछे चल रहे हैं। उत्तर प्रदेश के अमेठी और केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ रहे राहुल गांधी अमेठी सीट से पीछे चल रहे हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार स्मृति ईरानी कांग्रेस अध्यक्ष से आगे चल रही हैं। अमेठी के तीन प्रमुख उम्मीदवार भाजपा की स्मृति ईरानी, कांग्रेस के राहुल गांधी और बीएमयू के अफजल वारिस हैं।

loksabha election banner

वर्ष 2014 में, अमेठी लोकसभा क्षेत्र से राहुल गांधी का निर्वाचन हुआ। उन्हें 408651 वोट मिले। उनकी पार्टी कांग्रेस है। उन्होंने स्मृति ईरानी को 107903 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी बीजेपी थी। 2014 में कुल 52.39 प्रतिशत वोट पड़े। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चौथी बार तो केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 2014 में शिकस्त के बाद दूसरी बार आमने-सामने हैं। संसदीय क्षेत्र में वैसे तो कुल मतदाताओं की संख्या 17,41,034 है, लेकिन मताधिकार का प्रयोग 9,40,947 लोगों ने किया है।

अमेठी, उत्तर प्रदेश का प्रमुख शहर और राजनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण लोकसभा क्षेत्र है। इसे बसपा सरकार द्वारा आधिकारिक तौर पर 1 जुलाई 2010 को अस्तित्व में लाया गया था। गौरीगंज शहर अमेठी जिले का मुख्यालय है। शुरुआत में इसका नाम छत्रपति साहूजी महाराज नगर था बाद में बदलकर इसका नाम अमेठी कर दिया गया है। यह भारत के गांधी परिवार की कर्मभूमि है।

पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु उनके पोते संजय गांधी, राजीव गांधी और उनकी पत्नी सोनिया गांधी ने इस जिले का प्रतिनिधित्व किया है। देवी पाटन धाम, हिन्दू धार्मिक मंदिर, उल्टा गढ़ा (हनुमान मंदिर), हनुमान गढ़ी मंदिर, सती महरानी मंदिर और मालिक मोहम्मद जायसी की मस्जिद यहां के प्रमुख धार्मिक स्थल हैं। दिल्ली से अमेठी की दूरी करीब 681।0 किलोमीटर है। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.