Move to Jagran APP

आजमगढ़ से अखिलेश लड़ेंगे चुनाव, राजनाथ के खिलाफ पूनम सिन्हा हो सकती हैं सपा प्रत्याशी

लखनऊ में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ सपा ने भाजपा के बागी व फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा को उम्मीदवार बनाने का मन बना लिया है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 09:12 PM (IST)Updated: Mon, 25 Mar 2019 08:27 AM (IST)
आजमगढ़ से अखिलेश लड़ेंगे चुनाव, राजनाथ के खिलाफ पूनम सिन्हा हो सकती हैं सपा प्रत्याशी
आजमगढ़ से अखिलेश लड़ेंगे चुनाव, राजनाथ के खिलाफ पूनम सिन्हा हो सकती हैं सपा प्रत्याशी

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव की संसदीय सीट आजमगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। वहीं, पूर्व मंत्री मो. आजम खां रामपुर सीट से गठबंधन के उम्मीदवार होंगे।

loksabha election banner

सपा द्वारा रविवार को जारी सूची के बाद अखिलेश यादव की उम्मीदवारी को लेकर जारी अटकलों पर विराम लग गया है। कन्नौज से अपनी पत्नी डिंपल यादव को उम्मीदवार घोषित करने के बाद खुद अखिलेश ने आजमगढ़ से लड़ने का मन बनाया है।

पिछले लोकसभा चुनाव में मुलायम सिंह यादव सपा प्रत्याशी के तौर पर आजमगढ़ और मैनपुरी से जीते थे। बाद में उन्होंने मैनपुरी सीट छोड़ दी थी। इस बार मुलायम मैनपुरी से सपा उम्मीदवार हैं।

समाजवादी पार्टी ने मो. आजम खां को रामपुर से चुनाव लड़ाने का एलान किया है। नौ बार के विधायक आजम खां राज्यसभा सदस्य रहे हैं।

लखनऊ में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की घेराबंदी के लिए सपा ने भाजपा के बागी व फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा को उम्मीदवार बनाने का मन बना लिया है, लेकिन औपचारिक घोषणा अभी नहीं हो सकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.