Move to Jagran APP

Akbarpur Lok Sabha Election Result 2019: अकबरपुर से देवेंद्र सिंह भोले ने BJP को दिलाई जीत

Akbarpur Lok Sabha Election Result अकबरपुर सीट से बीजेपी उम्मीदवार देवेंद्र सिंह भोले ने पार्टी को जीत दिलाई है।

By NiteshEdited By: Published: Mon, 20 May 2019 05:11 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 03:19 PM (IST)
Akbarpur Lok Sabha Election Result 2019: अकबरपुर से देवेंद्र सिंह भोले ने BJP को दिलाई जीत
Akbarpur Lok Sabha Election Result 2019: अकबरपुर से देवेंद्र सिंह भोले ने BJP को दिलाई जीत

नई दिल्ली, जेएनएन। Akbarpur Lok Sabha Election Result 2019: अकबरपुर सीट से बीजेपी उम्मीदवार देवेंद्र सिंह भोले ने पार्टी को जीत दिलाई है। देवेंद्र ने अपने खाते में कुल 581282 वोट दर्ज किए। वहीं, बसपा की उम्‍मीदवार निशा सचान 306140 वोट पाकर दूसरे स्‍थान पर रही हैं। कांग्रेस के राजराम पाल 108341 वोट पाकर तीसरे स्‍थान पर रहे हैं।

loksabha election banner


वर्ष 2014 में, अकबरपुर से देवेन्द्र सिंह का निर्वाचन हुआ था। उन्हें 481584 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने अनिल शुक्ला वारसी को 278997 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी बीएसपी थी। 2014 में कुल 54.93 प्रतिशत वोट पड़े।

चार संसदीय क्षेत्रों में बंटा कानपुर देहात जिले का मुख्यालय अकबरपुर है। इस जिले की विधानसभा सीटें इटावा, कन्नौज, जालौन और कानपुर नगर के संसदीय क्षेत्रों में शामिल हैं। सेना से वीआरएस लेकर मथुरापाल ने यहीं से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया और अब उनके पुत्र विधायक हैं।

अकबरपुर संसदीय क्षेत्र में केवल रनियां अकबरपुर विधानसभा सीट आती है। बाकी चार विधानसभाएं घाटमपुर, महराजपुर, बिठूर और कल्याणपुर, कानपुर नगर की हैं। रनियां-अकबरपुर विधानसभा पर भाजपा काबिज है। यहां के मतदाताओं ने सभी पार्टियों को मौका दिया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.