Lok Sabha Election 2019: सुदेश महतो ने JMM पर बोला हमला, बाप-बेटे की पार्टी बताया
झामुमो 19 साल से झारखंड में राजनीति कर रही है। शिबू सोरेन केंद्रीय मंत्री दो बार मुख्यमंत्री और बाप-बेटा दोनों मुख्यमंत्री बने लेकिन टुंडी पर ध्यान नहीं दिया।
By mritunjayEdited By: Published: Mon, 06 May 2019 11:38 AM (IST)Updated: Mon, 06 May 2019 11:38 AM (IST)
टुंडी, जेएनएन। आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा बाप बेटों की पार्टी है। इस पार्टी से कभी किसी का भला नहीं हो सकता है। झामुमो 19 साल से झारखंड में राजनीति कर रही है। केंद्रीय मंत्री, दो बार मुख्यमंत्री बाप-बेटा दोनों बने परंतु प्रदेश तो क्या, टुंडी जिसने राजनीतिक शरण दिया इसके लोगों का भी कोई भला नहीं किया।
महतो रविवार को टुंडी के घोर नक्सल प्रभावित मनियाडीह क्षेत्र के मुड़हरा गांव में आयोजित बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए टुंडी विधायक राजकिशोर महतो ने कार्यकर्ताओं से अपील की टुंडी से भारी लीड दिलाने के लिये जुट जाएं। केंद्रीय नेता देवशरण भगत, विधायक प्रतिनिधि हलधर महतो, सुमित दास, दिनेश राय, रामचंद्र राणा, संजीत तिवारी, काली महतो, मंगल महतो, सुरेश बाउरी, प्रभुदान बास्की सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें