विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ajmer Lok Sabha Election Result 2019 : अजमेर से बीजेपी के भागीरथ चौधरी जीते

By Mohit PareekEdited By:
Published: Mon, 20 May 2019 04:39 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 05:27 PM (IST)

Ajmer Lok Sabha Election Result 2019 अजमेर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के भागीरथ चौधरी को 815076 वोट मिले हैं जब्कि कांग्रेस दावेदार रिज्जू झुनझुनवाला को 398652 वोट मिले हैं।

Ajmer Lok Sabha Election Result 2019 : अजमेर से बीजेपी के भागीरथ चौधरी जीते
Ajmer Lok Sabha Election Result 2019 : अजमेर से बीजेपी के भागीरथ चौधरी जीते

नई दिल्ली, जेएनएन। Ajmer Lok Sabha Election Result 2019 Live: अजमेर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के भागीरथ चौधरी ने कांग्रेस प्रत्याशी रिज्जू झुनझुनवाला और एपी से विश्राम बाबू को हराकर कांग्रेस की झोली में जीत डाल दी है। बीजेपी के भागीरथ चौधरी को 815076 वोट मिले हैं जब्कि कांग्रेस दावेदार रिज्जू झुनझुनवाला को 398652 वोट मिले हैं। 

वर्ष 2014 में, राजस्थान राज्य में, अजमेर लोकसभा क्षेत्र से सांवर लाल जाट का निर्वाचन हुआ. उन्हें 637874 वोट मिले. उनकी पार्टी बीजेपी है. उन्होंने सचिन पायलट को 171983 वोटों से हराया. निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी कांग्रेस थी. 2014 में कुल 68.73 प्रतिशत वोट पड़े.

अजमेर, राजस्थान का महत्वपूर्ण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है। ये शहर सातवीं शताब्दी में अजयराज सिंह राजा द्वारा बसाया गया था। नगर के उत्तर में अनासागर और कई झीलें हैं। यहां का मुइनुद्दीन चिश्ती का मकबरा ( अजमेर शरीफ दरगाह) पूरे भारत में काफी प्रसिद्ध है। इसके अलावा दरगाह के पास स्थित ढाई दिन का झोपड़ा भी यहां का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यहां पर नमक का व्यापार होता है जो सांभर झील से लाया जाता है। अजमेर के आठ विधानसभा क्षेत्र हैं। 1951 में यहां पहली बार लोकसभा चुनाव हुआ था। दिल्ली से अजमेर की दूरी 403 किलोमीटर है। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप