प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दोबारा शपथ ग्रहण के बाद भाजपा कार्यालय में जश्न, बांटी गई मिठाई
पार्टी नेताओं ने सामूहिक स्वर में कहा है कि मोदी ने दोबारा शपथ लेकर इतिहास रचने के साथ ही जनाकांक्षाओं को नई दिशा दी है। मोदी सरकार अब देश को सफलता के शीर्ष पर ले जाएगी।
लखनऊ, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुन: शपथ लेने और उनके मंत्रिमंडल में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, संतोष गंगवार, मुख्तार अब्बास नकवी, हरदीप सिंह पुरी, जनरल वीके सिंह, संजीव बालियान, साध्वी निरंजन ज्योति को मौका दिये जाने पर प्रदेश भाजपा ने खुशी जताई है।
पार्टी नेताओं ने सामूहिक स्वर में कहा है कि मोदी ने दोबारा शपथ लेकर इतिहास रचने के साथ ही जनाकांक्षाओं को नई दिशा दी है। मोदी सरकार अब देश को सफलता के शीर्ष पर ले जाएगी।
शपथ ग्रहण के बाद भाजपा कार्यालय में जश्न मनाया गया और मिठाई बांटी गई। सपा-बसपा के जातीय गठबंधन को ध्वस्त करने की संगठन की रणनीति के अगुआ डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर भी विशेष प्रसन्नता व्यक्त की गई। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट नरेन्द्र सिंह राणा, मीडिया सह संपर्क प्रमुख नवीन श्रीवास्तव, अभय प्रताप सिंह, मुख्यालय सह प्रभारी चौधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी, क्षेत्रीय महामंत्री अवध क्षेत्र दिनेश तिवारी आदि नेताओं ने भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं संग खुशी मनाई।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, उपेन्द्र शुक्ला, डा. राकेश त्रिवेदी, दयाशंकर सिंह, सुधीर हलवासिया, लक्ष्मण आचार्य, कान्ता कर्दम, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, पंकज सिंह, सलिल विश्नोई, गोविन्द नारायण शुक्ला, नीलिमा कटियार, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, संतोष सिंह, अमर पाल मौर्य समेत बड़ी संख्या में प्रदेश के नेताओं ने अपनी बधाई प्रेषित की है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप