Move to Jagran APP

राहुल के नक्शे कदम पर प्रियंका गांधी, घायल कार्यकर्ता को बांधी पट्टी

कांग्रेस कार्यकर्ता विशाल सोनकर ने प्रियंका गांधी को उनकी दादी इंदिरा गांधी की तस्वीर भेंट की लेकिन तस्वीर देते समय उसमे लगा कांच टूट गया जिससे कार्यकर्ता के हाथ में चोट लग गई।

By Manish PandeyEdited By: Published: Sat, 30 Mar 2019 08:09 AM (IST)Updated: Sat, 30 Mar 2019 08:25 AM (IST)
राहुल के नक्शे कदम पर प्रियंका गांधी, घायल कार्यकर्ता को बांधी पट्टी
राहुल के नक्शे कदम पर प्रियंका गांधी, घायल कार्यकर्ता को बांधी पट्टी

 प्रयागराज, एएनआइ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी अब अपने भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की राह पर चलती नजर आ रही हैं। प्रयागराज में चुनाव प्रचार करने पहुंचीं प्रियंका गांधी ने एक घायल कार्यकर्ता की मदद की।

loksabha election banner

दरअसल, प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए प्रयागराज के दौरे पर थीं। इसी दौरान कांग्रेस के एक कार्यकर्ता विशाल सोनकर ने प्रियंका गांधी को उनकी दादी इंदिरा गांधी की तस्वीर भेंट की, लेकिन तस्वीर देते समय उसमें लगा कांच टूट गया, जिससे कार्यकर्ता के हाथ में चोट लग गई और खून निकलने लगा। इसके बाद प्रियंका ने घायल कार्यकर्ता को पट्टी बांधी।

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में एक घायल पत्रकार की मदद करते हुए उसे अस्पताल पहुंचाया था, जिसका वीडियो खुद राहुल गांधी के स्टाफ ने बनाया था। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष राजस्थान के पत्रकार राजेंद्र व्यास की मदद करते हुए नजर आ रहे थे। इसके बाद राहुल गांधी ने पत्रकार को अस्पताल में भर्ती करवाया था। राहुल गांधी के इस कदम की काफी सराहना भी हुई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.