Move to Jagran APP

LokSabha Election 2019: रोड शो के जरिए सोनाक्षी ने मां पूनम सिन्हा के लिए लखनऊ में मांगे वोट

सपा-बसपा गठबंधन से लखनऊ संसदीय सीट से उम्मीदवार हैं पूनम सिन्हा। सोनाक्षी रोड शो कर वोट अपील करने पहुंची लखनऊ।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Fri, 03 May 2019 10:36 AM (IST)Updated: Fri, 03 May 2019 07:39 PM (IST)
LokSabha Election 2019: रोड शो के जरिए सोनाक्षी ने मां पूनम सिन्हा के लिए लखनऊ में मांगे वोट
LokSabha Election 2019: रोड शो के जरिए सोनाक्षी ने मां पूनम सिन्हा के लिए लखनऊ में मांगे वोट

लखनऊ, जेएनएन। लोकसभा 2019 का चुनाव इस बार यादगार बनता दिखाई दे रहा है। चुनावी माहौल में फिल्म जगत के सितारे भी शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा आज को अपनी मां पूनम सिन्हा के लिए वोट अपील करने लखनऊ पहुंची।

prime article banner

हजारों की संख्या में समाजवादियों के हुजूम के साथ रथ पर सवार सोनाक्षी का रोड शो शुरू हुअा। सोनाक्षी रथ पर सवार होकर भाई कुश के साथ मां पूनम सिन्हा के लिए वोट की अपील करती रहीं। रथ पर सासंद डिंपल यादव और बेटी टीना यादव भी मौजूद रहीं। पूनम सिन्हा सपा-बसपा गठबंधन से लखनऊ संसदीय सीट से उम्मीदवार हैं। 

तारों के मकड़ जाल में फंसा सोनाक्षी का रथ
वहीं, सोनाक्षी का रथ हजरतगंज चौराहे से मेफेयर सिनेमा से होते हुए नावेल्टी सिनेमा, लालबाग, कैसरबाग चौराहा, कैसरबाग बस अड्डा तक पहुंचा। तारों के मकड़ जाल में रथ फंस गया। तभी रथ पर सवार सिक्योरिटी गार्डों ने डंडे की मदद से तारों को ऊपर उठाया। उसके बाद रथ आगे बढ़ा। रकाबगंज से नादान महल के नक्खास तक पहुंचा। इसके आगे रथ पाटानाला चौकी की ओर बढ़ गया। इसी बीच सोनाक्षी रोड शो से निकल गई। 

लगा भीषण जाम
चुनावी रथ कैसरबाग से अमीनाबाद की ओर रवाना हुआ। चारों तरफ कार्यकताओं का उत्साह दिखाई दिया।इसके चलते कैसरबाग, बीएन रोड, लाटूश रोड, कैंट रोड और बारादरी रोड पर भीषण जाम लग गया। बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करीब रात बजे डालीगंज में जनसभा करेंगे। 

बता दें, ये पहली बार है जब बतौर अभिनेत्री सोनाक्षी कुछ इस तरह का काम करने जा रही हैं। बॉलीवुड में नाम कमाने के बाद सोनाक्षी पिता शत्रुघ्न सिन्हा के लिए कभी किसी रैली या रोड शो में शामिल नहीं हुईं। लंबे समय से बीजेपी से जुड़े रहे शत्रुघ्न हाल में कांग्रेस से जुड़े हैं। उन्हें पटना साहिब से टिकट मिली है।

इन इलाकों से गुजरा सोनाक्षी का रोड शो 
रोड शो हजरतगंज चौराहे से मेफेयर सिनेमा से होते हुए नावेल्टी सिनेमा, लालबाग, कैसरबाग चौराहा, कैसरबाग बस अड्डा, महिला कॉलेज, मौलवीगंज, रकाबगंज चौराहा, नक्खास चौराहा, अकबरी गेट से चरक चौराहा, चौक चौराहा से कोनेश्वर चौराहा होते हुए चौक घंटाघर पर समाप्त हो गया।

पूनम सिन्हा, सपा-बसपा गठबंधन
मशहूर फिल्म स्टार शत्रुघन सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा सपा-बसपा गठबंधन की उम्मीदवार हैं और सपा के साइकिल चुनाव चिन्ह पर दावेदारी पेश कर रही हैं। पूनम पहली बार कोई चुनाव लड़ रही हैं। मूलरूप से मुंबई निवासी 68 वर्षीय पूनम स्नातक हैं। पूनम के हलफनामे के मुताबिक, उनके पास करीब 194 करोड़ की चल और अचल संपत्ति है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.