5th Phase Polling Photos: जर्जर शरीर में भी लोकतंत्र की मजबूती का जोश
राज्यों के कई मतदान केंद्रों पर बुजुर्ग और विकलांग लोग लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
नई दिल्ली [जागरण स्पेशल]। Lok Sabha Election 2019 Phase 5 लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण में 7 राज्यों की 51 सीटों पर सोमवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। मतदान शुरू होते ही बूथों पर लोगों की लंबी लाइनें लगी नजर आने लगीं। इसी बीच मतदान केंद्रों पर कुछ ऐसे मतदाता भी पहुंचे जिनका जोश काबिल-ए-तारीफ है। राज्यों के कई मतदान केंद्रों पर बुजुर्ग और विकलांग लोग लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। बाराबंकी सिहाली मतदान केंद्र पर अपने पौत्र शमसुद्दीन के साथ ठेलिया पर वोट डालने पहुंचीं 114 वर्षीय शमीमा।
लखनऊ पूर्व माध्यमिक विद्यालय इटौंजा में मतदान करने पहुंची 90 साल की राम दुलारी।
झारखंड में एक शख्स अपनी 105 वर्षीय मांग को गोद में लेकर हजारीबाग के पोलिंग बूथ नंबर 450 पर पहुंचे। महिला ने बताया कि मतदान का इस्तेमाल सभी को करना चाहिए। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में बुजुर्गों में भी मतदान के प्रति काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
झारखंड के हजारीबाग में कन्या मध्य विद्यालय दारू बूथ संख्या 475 का पहला वोटर। दिव्यांग मनोहर कुमार दास।
झारखंड के रामगढ़ में वोट देने पहुंचे दिव्यांग।
झारखंड: हजारीबाग में 105 साल की महिला ने भी मतदान किया। होशंगाबाद में 96 वर्षीय विमला शुक्ला निवासी कोठी बाजार ने बहू के साथ आकर वोट दिया।
होशंगाबाद में दिव्यांग सलीम शाह निवासी रसूलिया ने मतदान किया।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप