Bihar Lok Sabha Chunav 2019: खगडिय़ा में हुआ 59.22 प्रतिशत मतदान, सीधा मुकाबला
Bihar Lok Sabha Chunav 2019 छिटपुट घटनाओं के बीच खगडि़या में शांतिपूर्ण मतदान हुआ। यहां से मुकेश सहनी का मुकाबला महबूब अली कैसर से है।
खगडिय़ा, जेएनएन। खगडिय़ा लोकसभा क्षेत्र के 1714 बूथों पर मंगलवार को कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हो गया। जिलाधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने यहां 59.22 प्रतिशत मतदान होने की जानकारी दी है। छह विधानसभा क्षेत्र वाले इस संसदीय क्षेत्र में मंगलवार को प्रात: सात बजे से मतदान शुरू हुआ। सभी बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। छह में से तीन विधानसभा क्षेत्रों, सिमरी बख्तियारपुर, बेलदौर व अलौली(सुरक्षित), में पूर्व घोषणानुसार संध्या चार बजे मतदान संपन्न हो गया।
मतदान का किया गया बहिष्कार
उधर बेलदौर विधानसभा क्षेत्र के तौफिर गढिय़ा बूथ संख्या 65 के मतदाताओं ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार किया। यहां एक भी मत नहीं पडऩे की सूचना है। परबत्ता विधानसभा क्षेत्र में नवटोलिया स्थित मध्य विद्यालय के बूथ संख्या 217 के अधिकांश मतदाताओं ने भी वोट बहिष्कार किया। उस बूथ पर 10:10 बजे एकमात्र मतदाता ने मतदान किया। इंदिरानगर व धनखेता के लोगों ने भी सड़क की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार किया।
दो गुटों में जमकर हुई झड़प
अलौली (सुरक्षित) विधानसभा के मतदान केंद्र संख्या 172 पर दो गुटों में जमकर झपड़ हुई। यहां पुलिस-प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाई। परबत्ता विधानसभा की कोलवारा पंचायत स्थित तेहायगांव में ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों ने मतदान के दौरान बूथ के पास अपने आक्रोश का इजहार किया। वहां पुलिस-प्रशासन की सख्ती के बाद स्थिति नियंत्रण में आई। शांतिपूर्ण व भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने को लेकर पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी मतदान केंद्रों का लगातार जायजा लेते रहे। एसपी मीनू कुमारी ने बताया कि निरोधात्मक कार्रवाई के तहत 37 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कहीं-कहीं छिटपुट घटनाएं हुईं, लेकिन स्थिति पर तुरंत काबू पा लिया गया। डीएम ने भी मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण होने का दावा किया है।
नक्सल प्रभावित बूथों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
इस संसदीय क्षेत्र के नक्सल प्रभावित बूथों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने को लेकर पूरे लोकसभा क्षेत्र में पारा मिलिट्री की 24 कंपनियां, बीएमपी की 11 कंपनियां तथा महिला बटालियन तैनात की गई थीं। इनके अलावे बूथों व उनके आसपास तीन हजार जिला पुलिस बल, 1400 होमगार्ड के जवान एवं 1000 जिला पुलिस के अधिकारियों की भी तैनाती की गई थी। जानकारी के अनुसार, ईवीएम की गड़बड़ी के कारण कई जगहों पर व्यवधान के कारण मतदान देर से मतदान शुरू हुए। इससे मतदाताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। ऐसे मतदान केंद्रों में बूथ संख्या 115, 172, 195, 217, 221, 222, 246, 247, 248 आदि शामिल हैं। मतदान केंद्र संख्या 172 पर ईवीएम को बदला गया। गोगरी के बूथ संख्या 35, मध्य विद्यालय उसरी केंद्र पर ईवीएम में गड़बड़ी के कारण 30 मिनट विलंब से मतदान आरंभ हुआ। बूथ संख्या 115 पर ईवीएम में गड़बड़ी के कारण मतदान एक घंटा विलंब से आरंभ हुआ। रामपुर बूथ नंबर 82 पर भी इसके कारण मतदान 20 मिनट बाधित रहा।
सर्वाधिक प्रत्याशी खगडि़या में
तीसरे चरण के चुनाव में खगडि़या में सर्वाधिक 20 प्रत्यायाी हैं। वोटिंग के साथ ही सबों की किस्मत इवीएम में कैद हो गई। यहां से इस बार महागठबंधन की ओर से वीआइपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी मैदान में हैं और उनका सीधा मुकाबला लोजपा के निवर्तमान सांसद चौधरी महबूब अली कैसर से होने का अनुमान लोगों को है।
2014 के परिणाम
चौधरी महबूब अली कैसर(लोजपा ): 313806
कृष्णा कुमारी यादव (राजद): 237803
दिनेश चंद्र यादव (जदयू): 220 316
जीत-हार का अंतर: 76003
2009 के परिणाम
दिनेशचंद्र यादव (जदयू): 206699
रङ्क्षवद्र कुमार राणा (राजद): 128209
चौधरी महबूब अली कैसर (कांग्रेस): 127495
जीत-हार का अंतर: 78490