Move to Jagran APP

महाराष्ट्र: BJP और शिवसेना का मुकाबला करने के लिए 56 दलों ने किया महागठबंधन

महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन से मुकाबला करने के लिए 56 दलों ने महागठबंधन बनाया है। शनिवार को सभी दलों के नेताओं ने एक साथ प्रेस के सामने आकर भाजपा-शिवसेना को सत्ता से हटाने की प्रतिबद्धता जताई।

By Atyagi.jimmcEdited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 09:00 AM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 10:12 AM (IST)
महाराष्ट्र: BJP और शिवसेना का मुकाबला करने के लिए 56 दलों ने किया महागठबंधन
महाराष्ट्र: BJP और शिवसेना का मुकाबला करने के लिए 56 दलों ने किया महागठबंधन

मुंबई, जागरण।  महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन से मुकाबला करने के लिए 56 दलों ने महागठबंधन बनाया है। शनिवार को सभी दलों के नेताओं ने एक साथ प्रेस के सामने आकर भाजपा-शिवसेना को सत्ता से हटाने की प्रतिबद्धता जताई।

loksabha election banner

दूसरी ओर कांग्रेस-राकांपा की ओर से विपक्षी एकता की घोषणा के समय महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल रहस्यमय तरीके से गायब रहे। महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर भाजपा-शिवसेना गठबंधन का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस-राकांपा के नेतृत्व में संयुक्त पुरोगामी महाआघाड़ी का गठन किया गया है, जिसमें 56 दल शामिल हैं, लेकिन लोकसभा चुनाव के लिए सीटों का बंटवारा पांच दलों में ही हो रहा है।

इनमें कांग्रेस 24, राकांपा 20, स्वाभिमानी शेतकरी संगठन दो, बहुजन विकास आघाड़ी एक और युवा स्वाभिमान पक्ष एक सीट पर चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण एवं राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल के नेतृत्व में इन सभी दलों के अलावा 51 अन्य छोटे-मोटे दलों के प्रतिनिधि प्रेस के सामने आए।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक चव्हाण ने कहा कि किसानों, मजदूरों, महिलाओं, दलितों, वंचितों और युवाओं को न्याय दिलाने के लिए इस महागठबंधन का गठन किया गया है। चव्हाण का कहना था कि भाजपा की अगुआई वाली सरकार ने कर्जमाफी के नाम पर किसानों को और आरक्षण के नाम पर मराठों, धनगरों और मुस्लिमों को छलने का काम किया है। आम जनता में इस सरकार के प्रति गहरा रोष है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.