Move to Jagran APP

Kerala Assembly Election 2021: मुंडन कराने वाली लतिका सुभाष ने कांग्रेस छोड़ी, अब निर्दलीय लड़ेंगी चुनाव

कांग्रेस अध्यक्ष को भेजे गए इस्तीफे में लतिका ने कहा है दुर्भाग्य से कांग्रेस महिला कांग्रेस और उसकी कार्यकर्ताओं को समझने में विफल रही है। एक महिला के रूप में मुझे लगता है कि हमारी यह उपेक्षा सुनियोजित है।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Published: Mon, 15 Mar 2021 10:02 PM (IST)Updated: Mon, 15 Mar 2021 10:15 PM (IST)
Kerala Assembly Election 2021: मुंडन कराने वाली लतिका सुभाष ने कांग्रेस छोड़ी, अब निर्दलीय लड़ेंगी चुनाव
कांग्रेस से टिकट ने मिलने के विरोध पर मुंडन कराती हुईं लतिका सुभाष

तिरुअनंतपुरम, प्रेट्र। विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने के विरोध में रविवार को केरल महिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने और पार्टी मुख्यालय के सामने मुंडन कराने वाली लतिका सुभाष ने सोमवार को पार्टी से भी नाता तोड़ लिया। वह कोट्टायम में एट्टुमानूर से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भाग्य आजमाएंगी। एआइसीसी सदस्य ने बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और केपीसीसी अध्यक्ष रामचंद्रन को भेज दिया है।

loksabha election banner

कांग्रेस अध्यक्ष को भेजे गए इस्तीफे में लतिका ने कहा है, 'दुर्भाग्य से कांग्रेस महिला कांग्रेस और उसकी कार्यकर्ताओं को समझने में विफल रही है। एक महिला के रूप में मुझे लगता है कि हमारी यह उपेक्षा सुनियोजित है।'

लतिका ने कांग्रेस पर लगाए थे आरोप

बता दें कि केरल महिला कांग्रेस प्रमुख लथिका सुभाष ने एट्टूमनूर निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस से टिकट न मिलने पर पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इसके साथ ही उन्होंने विरोध में सिर का मुंडन भी करवा लिया था। 55 वर्षीय लतिका ने कांग्रेस की उम्मीदवारों की सूची में महिलाओं के नाम काम होने पर पार्टी पर कई सवाल उठाए थे। उन्होंने पार्टी पर महिलाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया था, जिन्होंने कथित तौर पर सालों तक पार्टी की सेवा की थी। 

गौरतलब है कि रविवार को कांग्रेस द्वारा जारी की गई 86 उम्मीदवारों की सूची में केवल 9 महिलाएं को ही उम्मीदवार बनाया गया था। केरल में 6 अप्रैल को एक चरण में 140 सीटों पर वोट पड़ेंगे। वहीं 2 मई को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.