Move to Jagran APP

Madhupur Assembly Election 2019: मधुपुर में 72.90 फीसद मतदान, श्रम मंत्री राज पालीवार की प्रतिष्ठा दांव पर

मधुपर से राज्य के श्रम मंत्री राज पालीवार चुनाव लड़ रहे हैं। पालीवार भाजपा प्रत्याशी हैं। मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 13 प्रत्याशी चुनव मैदान में खड़े हैं।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 16 Dec 2019 09:04 AM (IST)Updated: Mon, 16 Dec 2019 06:08 PM (IST)
Madhupur Assembly Election 2019: मधुपुर में 72.90 फीसद मतदान, श्रम मंत्री राज पालीवार की प्रतिष्ठा दांव पर
Madhupur Assembly Election 2019: मधुपुर में 72.90 फीसद मतदान, श्रम मंत्री राज पालीवार की प्रतिष्ठा दांव पर

मधुपुर, जेएनएन। झारखंड विधानसभा चुनाव- 2019 के चाैथे चरण में जिन 15 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है उनमें एक मधुपुर पर सबकी नजरें हैं। मधुपर से राज्य के श्रम मंत्री राज पालीवार चुनाव लड़ रहे हैं। पालीवार भाजपा प्रत्याशी हैं। मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 13 प्रत्याशी चुनव मैदान में खड़े हैं जिनके भविष्य का फैसला आज कुल 3.04 लाख मतदाता कर रहे हैं। इनमें 1.62 लाख पुरुष और 1.42 लाख महिला मतदाता हैं। मधुपुर में एक बजे तक 43.01 फीसद मतदान दर्ज किया गया।

loksabha election banner

देवघर जिले के तहत मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। मतदान पांच बजे तक चलेगा। मधुपुर के मतादन केंद्रों पर सुबह-सुबह ही मतदाताओं की कतार लग गई। 11 बजे तक 31.82 फीसद मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।

09.00 बजेः नाै बजे तक 13.61 फीसद मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।

11.00 बजेः बजे तक 31.82 फीसद मतदान दर्ज किया गया।

  • मधुपुर विस सीट से ये हैैं प्रत्याशी

प्रत्याशी का नाम -        पार्टी का नाम

गंगा नारायण राय -        आजसू

राज पलिवार -        भाजपा

संजय कुमार सिंह -        बीएसपी

सहीम खान -        झाविमो

हरेकृष्ण रॉय -        टीएमसी

हाजी हुसैन अंसारी -    झामुमो

मो इकबाल -        एआइएमआइएम

पंचू रवानी -        सपा

पुलिस मंडल -        बलिराज पार्टी

रघुपति पंडित -        माविसस्र्ट कोर्डिनेशन

विजय राज सोलंकी -    बीएलएसपी

सहुद मियां -        हम

बुद्धदेव मुर्मू -        निर्दलीय


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.