Move to Jagran APP

Jamtara Assembly Election 2019: जामताड़ा में 74.77 फीसद मतदान, कांग्रेस विधायक इरफान की प्रतिष्ठा दांव पर

रामपुर मध्य विद्यालय जामताड़ा स्थित बूथ पर उपायुक्त गणेश कुमार व डीडीसी नागेंद्र कुमार सिन्हा ने मताधिकार का प्रयोग किया।

By MritunjayEdited By: Published: Fri, 20 Dec 2019 10:14 AM (IST)Updated: Fri, 20 Dec 2019 06:12 PM (IST)
Jamtara Assembly Election 2019: जामताड़ा में 74.77 फीसद मतदान, कांग्रेस विधायक इरफान की प्रतिष्ठा दांव पर
Jamtara Assembly Election 2019: जामताड़ा में 74.77 फीसद मतदान, कांग्रेस विधायक इरफान की प्रतिष्ठा दांव पर

जामताड़ा, जेएनएन। Jharkhand Assembly Election 2019 विधानसभ चुनाव के पांचवें चरण में जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो गया। संताल परगना के हॉट सीट जामताड़ा विधानसभा में 74.77 फीसद मतदान हुआ। यहां के मतदान केंद्रों पर सुबह से ही काफी उत्साह देखा गया।

loksabha election banner

जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र में कुल 13 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। यहां से झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और विधायक इरफान अंसारी चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें भाजपा के वीरेंद्र मंडल चुनाैती दे रहे हैं। जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र में मतदान की गति काफी धीमी चल रही है। नाै बजे तक 9.80 फीसद मतदान दर्ज किया गया। श्रीरामपुर मध्य विद्यालय जामताड़ा स्थित बूथ पर उपायुक्त गणेश कुमार व डीडीसी नागेंद्र कुमार सिन्हा ने मताधिकार का प्रयोग किया।

Jharkhand Election 2019 phase 5 Voting : Jamtara Constituency

11:00 AM: जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र में नाै बजे के बाद मतदान ने गति पकड़ ली। अल्पसंख्यक बहुल इस विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की लंबी-लंबी कतार बूथों पर लगी है। 11 बजे तक 33.07 फीसद मतदान दर्ज किया गया।

09:00 AM: जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। शुरू में मतदान की गति धीमी रही। नाै बजे तक 9.80 फीसद मतदान दर्ज किया गया। श्रीरामपुर मध्य विद्यालय जामताड़ा स्थित बूथ पर उपायुक्त गणेश कुमार व डीडीसी नागेंद्र कुमार सिन्हा ने मताधिकार का प्रयोग किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.