Move to Jagran APP

Godda Assembly Election 2019: गोड्डा में 68.54 फीसद मतदान, भाजपा के सामने सीट बचाने की चुनाैती

गोड्डा विधानसभा क्षेत्र के चुनावी मैदान में वर्तमान विधायक भाजपा प्रत्याशी अमित मंडल राजद के संजय प्रसाद यादव और झाविमो की फूलकुमारी समेत 15 प्रत्याशी मैदान में हैं।

By MritunjayEdited By: Published: Fri, 20 Dec 2019 09:25 AM (IST)Updated: Fri, 20 Dec 2019 06:06 PM (IST)
Godda Assembly Election 2019: गोड्डा में 68.54 फीसद मतदान, भाजपा के सामने सीट बचाने की चुनाैती
Godda Assembly Election 2019: गोड्डा में 68.54 फीसद मतदान, भाजपा के सामने सीट बचाने की चुनाैती

गोड्डा, जेएनएन। Jharkhand Assembly Election 2019 पांचवे चरण में गोड्डा विधानसभा क्षेत्र में मतदान संपन्न हो गया। यहां 68.54 फीसद मतदान हुआ। शुक्रवार सुबह सात बजे मतदान शुरू होते ही बूथों पर मतदाताओं की कतार लगई गई। मतदान पांच बजे हुआ।

loksabha election banner

गोड्डा विधानसभा क्षेत्र के चुनावी मैदान में वर्तमान विधायक भाजपा प्रत्याशी अमित मंडल, राजद के संजय प्रसाद यादव और झाविमो की फूलकुमारी समेत 15 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल दो लाख, 88 हजार, 184 मतदाता है। मतदान के लिए 397 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदाता काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। वे खुद तो मतदान कर ही रहे और लोगो को भी जागरूक कर रहे है। मॉडल बूथ पर शुक्रवार को वैसे मतदाताओं को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित भी किया गया जिन्होंने सबसे पहले आकर वोट दिया।  जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त किरण पासी ने बूथ संख्या-327 उत्क्रमित शिवाजी नगर गोड्डा में  सपरिवार मताधिकार का प्रयोग किया। साथ ही  साथ  अन्य लोगों मतदान करने की अपील की। प्रशिक्षु आईएएस ऋतुराज एवं जिला जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी  विवेक सुमन के द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया।

Godda Assembly Election 2019: Voter Turnout

01.00 AM:  दिन चढ़ने के बाद गोड्डा में मतदान ने गति पकड़ी। घरों में भोजन पकाने के बाद महिलाओं ने मतदान केंद्रों का रूख किया। 1 बजे तक 45.75 प्रतिशत मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य नूतन तिवारी ने परिवार के साथ मतदान किया।

11.00 AM: पहले दो घंटे की तरह ही मतदान केंद्रों पर 9 से 11 बजे के बीच मतदाताओं की उपस्थित रही। 11 बजे तक 24.68 फीसद मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। गोड्डा के बसंतराय में बूथ नंबर 9 पर शादी से पहले मतदान करने दूल्हा पहुंचा तो उसे देखने के लिए भीड़ लग गई।

09.00 AM: पहले दो घंटे में नाै बजे तक 13.93 फीसद मतदान दर्ज किया गया। ठंड के कारण सुबह सात बजे मतदान शुरू होने के बाद मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ कर रही। लेकिन, धूप निकलने के साथ ही मतदान ने गति पकड़ी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.