Giridih Assembly Election 2019 : गिरिडीह में 60.43% वोटिंग, एक करोड़ के इनामी नक्सली के गांव में लोकतंत्र का जश्न
Giridih Assembly Election 2019 एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा के गांव पारटांड में मतदाताओं की लंबी कतार लगी रही। उसकी भाभी ने लाइन में लगकर मतदान किया।
गिरिडीह, जेएनएन। Jharkhand Assembly Election 2019 विधानसभा चुनाव के चाैथे चरण में गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो गया। यहां 60.43 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी के साथ भाजपा प्रत्याशी निर्भय शाहाबादी और झामुमो के सुदिव्य कुमार समेत अन्य प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया। गिरिडीह में सुबह 7 बजे से शाम तीन बजे तर मतदान हुआ।
गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,64,575 मतदाता है। ये मतदाता 367 मतदान केंद्रों पर वोटिंग कर रहे हैं। गिरिडीह नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। इसके बावजूद नक्सली क्षेत्रों में मतदाता बेखौफ होकर मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली मिसिर बेसर के गांव पारटांड स्थित मदनाडीह में मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई है। उसकी भाभी ने लाइन में लगकर मतदान किया।
11.00 बजे : 28.10 फीसद मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
01.00 बजे : 47.75 फीसद वोटिंग
03.00 बजे : 60.43 फीसद मतदान