Chandankyari Assembly Election 2019: चंदनकियारी में एक तक 54.53 फीसद मतदान, राजस्व मंत्री अमर बाउरी की प्रतिष्ठा दांव पर
चंदनकियारी विधानसभा में सोमवार सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। मतदान पांच बजे तक होगा। चंदनकियारी क्षेत्र के 240900 मतदाता अपना जनप्रतिनिधि चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं।
चंदनकियारी, जेएनएन। झारखंड विधानसभा चुनाव- 2019 के चाैथे चरण में राज्य के राजस्व मंत्री अमर बाउरी की प्रतिष्ठा दांव पर है। बाउरी चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र में कुल 15 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में बहुत तेजी से मतदान हो रहा है। एक बजे तक 50 प्रतिशत से ज्यादा मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। मतदान का प्रतिशत 54.53 था।
चंदनकियारी विधानसभा में सोमवार सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। मतदान पांच बजे तक होगा। चंदनकियारी क्षेत्र के 2,40,900 मतदाता अपना जनप्रतिनिधि चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं। 11 बजे तक 35.01 फीसद मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे।
- मतदान का प्रतिशत
11.00 बजेः चंदनिकयारी विधानसभा क्षेत्र में 11 बजे तक 35.01 फीसद मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे।
- चंदनकियारी विधानसभा से प्रत्याशी
भाजपा के अमर कुमार बाउरी, आजसू के उमाकांत रजक, झामुमो के विजय रजवार, ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के राजकुमार राम, झारखंड विकास मोर्चा के रोहित कुमार दास, बहुजन समाज पार्टी के समीर कुमार दास, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) के अनिल बाउरी, आमरा बांगाली के किरीट भूषण दास, ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक के जगेश्वर प्रसाद हाजरा, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के प्रकाश दास, झारखंड पार्टी के रामपद रविदास, माक्र्सिस्ट को-ऑर्डिनेशन के लाल मोहन रजवार, आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया के हरेंद्र कुमार, निर्दलीय गणेश कुमार दास एवं भोलानाथ बाउरी।