Move to Jagran APP

Barhait Assembly Election 2019: बरहेट में 70.07 फीसद मतदान, पूर्व सीएम हेमंत की किस्मत EVM में सील

महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा हेमंत सोरेन दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। ये सीटें हैं-दुमका और बरहेट। बरहेट विधानसभा क्षेत्र में कुल 195391 मतदाता है।

By MritunjayEdited By: Published: Fri, 20 Dec 2019 07:13 AM (IST)Updated: Fri, 20 Dec 2019 06:59 PM (IST)
Barhait Assembly Election 2019: बरहेट में 70.07 फीसद मतदान, पूर्व सीएम हेमंत की किस्मत EVM में सील
Barhait Assembly Election 2019: बरहेट में 70.07 फीसद मतदान, पूर्व सीएम हेमंत की किस्मत EVM में सील

बरहेट, जेएनएन। Jharkhand Assembly Election 2019 विधानसभा चुनाव के दाैरान हॉट सीट बनी बरहेट विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को मतदान संपन्न हो गया। झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में बरहेट विधानसभा क्षेत्र में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और तीन बजे तक चला। इस दाैरान 70.07 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर महागठबंधन की तरफे से मुख्यमंत्री पद का चेहरा झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की किस्तम EVM  में लॉक कर दिया। अब 23 दिसंबर को मतगणना के बाद ही पता चलेगा कि हेमंत चुनाव जीतते हैं या उन्हें चुनाैती देने वाले भाजपा प्रत्याशी सीमोन मालतो को सफलता मिलती है।

loksabha election banner

साहिबगंज जिले के बरहेट विधानसभा क्षेत्र में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। नक्सल प्रभावित और दूर-दराज के क्षेत्र होने के कारण मतदान का समय 3 बजे तक निर्धारित था। यहां से झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन विधायक हैं। वे एक बार फिर झारखंड विधानसभा में प्रवेश करने के लिए बरहेट से किस्तम आजमा रहे हैं। उन्हें सीधी चुनाैती भाजपा के  सीमोन मालतो ने दी है। वैसे विधानसभा क्षेत्र में कुल 12 प्रत्याशी मैदान में खड़े हैं।

महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा हेमंत सोरेन दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। ये सीटें हैं-दुमका और बरहेट। बरहेट विधानसभा क्षेत्र में कुल 1 लाख, 95 हजार, 391 मतदाता हैं। मतदान के लिए कुल 277 मतदान केंद्र बनाए गए थे जहां मतदाता अपने मतदाधिकार का प्रयोग किया।

  •   बरहेट विधानसभा क्षेत्र

क्रम     नाम                पार्टी       चुनाव चिह्न

1.  गमालियल हेम्ब्रम   आजसू     केला

2. बैजनाथ पहाडिय़ा    बसपा      हाथी

3. शीला टुडू        टीएमसी     पुष्प और तृण 

4. सिमोन मालतो     भाजपा     कमल फूल

5. हेमंत सोरेन       झामुमो      तीर कमान

6. होपना टुडू        झाविमो     कंघी

7. कुणालकांत टुडू    शिवसेना     बांसुरी

8. चांदू सोरेन        पीपीआइ    स्कूल का बस्ता

9. सामुएल कुमार मड़ैया लोजपा    बंगला

10. बर्णाड हेम्ब्रम       निर्दल     एयरकंडीशन 

11. मेरी निशा हांसदा    निर्दल      चाबी

12. लीली हांसदा       निर्दल      गले की टाई


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.