विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Assembly Election 2019 : चुनाव प्रचार में योगी आदित्यनाथ ने हर घर से मांगे एक शिला और 11 रुपये, अयोध्या में शीघ्र श्रीराम मंदिर की दी जानकारी

By MritunjayEdited By:
Published: Fri, 13 Dec 2019 12:59 PM (IST)Updated: Fri, 13 Dec 2019 05:28 PM (IST)

गिरिडीह से बगोदर से भाजपा प्रत्याशी नागेंद्र महतो के समर्थन में शुक्रवार को चुनाव प्रचार करने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे।

Jharkhand Assembly Election 2019 : चुनाव प्रचार में योगी आदित्यनाथ ने हर घर से मांगे एक शिला और 11 रुपये, अयोध्या में शीघ्र श्रीराम मंदिर की दी जानकारी
Jharkhand Assembly Election 2019 : चुनाव प्रचार में योगी आदित्यनाथ ने हर घर से मांगे एक शिला और 11 रुपये, अयोध्या में शीघ्र श्रीराम मंदिर की दी जानकारी

धनबाद, जेएनएन। Jharkhand Legislative Assembly Election 2019 के तीन चरणों के मतदान के बाद सत्ताधारी भाजपा ने चाैथे चरण के लिए प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। चाैथे चरण में 16 दिसंबर को कोयलांचल और संताल की 15 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होना है। ऐसे में भाजपा के तमाम स्टार प्रचारक चाैथे चरण वाले क्षेत्रों में शिफ्ट कर गए हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शुक्रवार को गिरिडीह जिले के बगोदर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे।

योगी ने बगोदर स्टेडियम में भाजपा प्रत्याशी नागेंद्र महतो के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस, झामुमो, राजद व सीपीआईएमएल ये सभी पार्टिया एक ही थाली के चट्टेबट्टे हैं। इनकी निष्ठा न देश के प्रति है न गरीबो के प्रति। इनकी निष्ठा स्वयं के प्रति है। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों को जब भी सता मिली है ये लोग सत्ता का दुरुपयोग कर परिवारवाद, आतंकवाद और नक्सलवाद का बढावा दिया है।

यूपी के मुख्यमंत्री ने कहा- मैं श्रीराम, श्रीकृष्ण, श्री शंकर व मां गंगा की धरती से अपील करने झारखंड आया हैं कि पुनः आप लोग नागेन्द्र महतो को कमल फूल पर वोट देकर रघुवर दास को फिर से मुख्यमंत्री बनावे। उन्होंने केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा गरीबो के लिए चलाई जा रही योजनाओं में प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय योजना, आयुष्मान भारत, खाद्यान्न योजना की तारीफ करते हुए कहा कि तमाम योजनाएं गरीबों के लिए हैं। जबकि कांग्रेस के एजेंडे में गरीबों के लिए कोई योजना नहीं थी। मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल की शुरूआत 370 को हटाकर किया ताकि हर कोई कश्मीर मे जमीन व मकान खरीद सके। उन्होंने कहा कि विपक्ष कह रहा था कि कश्मीर से 370 हटेगा तो कश्मीर में खून की नादियां बह जायगी परंतु वहां एक मच्छर भी नहीं मरा। यह श्रेय मोदी और शाह को जाता है। उन्होंने कहा कि 5 सौ वर्षों से जारी श्रीराम मंदिर का विवाद समाप्त कर दिया गया। बहुत शीघ्र अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर बनेगा। मैं झारखंड वासियों को भी आमंत्रित करूंगा तथा हर घर से एक शिला व 11 रुपये जाना चाहिए।

वहीं भाजपा प्रत्याशी नागेन्द्र महतो ने कहा कि बगोदर  हरिहरधाम देव स्थल पर विराजमान है। इस धरती पर पांच वर्षों में 9 सौ 50 करोड की योजना लाया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में 1 रुपये किलो चावल गरीबों को मिल रहा है। सभा को कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने भी संबोधित किया।