Move to Jagran APP

Jharkhand Election 2019: नितिन गडकरी ने विश्रामपुर में की जनसभा, कांग्रेस पर कसा तंज Nitin Gadkari Rally

Nitin Gadkari Rally in Jharkhand Assembly Election 2019 केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पलामू के विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्‍याशी की चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 22 Nov 2019 12:44 PM (IST)Updated: Fri, 22 Nov 2019 05:16 PM (IST)
Jharkhand Election 2019: नितिन गडकरी ने विश्रामपुर में की जनसभा, कांग्रेस पर कसा तंज Nitin Gadkari Rally
Jharkhand Election 2019: नितिन गडकरी ने विश्रामपुर में की जनसभा, कांग्रेस पर कसा तंज Nitin Gadkari Rally

रांची, जेएनएन। Jharkhand Election 2019 झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्‍मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पलामू के विश्रामपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम के लिये दोपहर 11 बजे का समय निर्धारित था। लेकिन वे ढाई घंटे विलंब से पहुंचे। कार्यकर्ताओं की ओर से मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। उन्‍होंने कहा कि विश्रामपुर के लिए गर्व की बात है कि भाजपा प्रत्याशी रामचंद्र चंद्रवंशी जी के बेहतर कार्यों की बदौलत स्वास्थ्य के क्षेत्र में  नंबर वन पर है।

loksabha election banner

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने विश्रामपुर डाकबंगला के मैदान में आयोजित सभा में विश्रामपुर विधानसभा प्रत्याशी रामचंद्र चंद्रवंशी के लिए मतदाताओं से वोट देने की अपील की। गडकरी ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में जहां प्रतिदिन दो किलोमीटर सड़क बनता था वहीं भाजपा के कार्यकाल में 30 किलोमीटर बन रहा है। झारखंड में अभूतपूर्व कार्य होगा। यह आप सबों को विश्वास विश्रामपुर से दिला रहा हूं। कहा कि कांग्रेस जो 55  साल में नहीं कर पाई वह भाजपा ने पांच साल में कर दिखाया। आगे भी होता रहे इसके लिये भाजपा प्रत्याशी रामचंद्र चंद्रवंशी को जीताकर झारखंड में रघुवर दास को आगे लाएं।

कोयल नदी पर मंडल डैम बनाने को उन्‍होंने बड़ी उपलब्धि बताई जो पूरा किया जा रहा है। कहा कि स्वाधीनता के बाद से देश का समुचित विकास नहीं हुआ। नेहरू, इंदिरा, राजीव, सोनिया गरीबी हटाने का वादा किया पर नहीं हटा। आज पोते राहुल भी हटाने के वादे करते रहे हैं। गांव व जरूरतमंदो की गरीबी नहीं हटी केवल कांग्रेस व उनके पार्टी का गरीबी हटी। गडकरी ने रामचंद्र चंद्रवंशी को योग्य प्रत्याशी बताते हुये प्रचंड मतों से जिताने की अपील की।

केंद्रीय मंत्री राजधानी रांची में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस को भी संबोधित करेंगे।

यह खबर लगातार अपडेट हो रही है। ताजा जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ...


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.