Jharkhand Assembly Election 2019: Ex CM मधु कोड़ा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं लड़ सकेंगे झारखंड चुनाव
Jharkhand Assembly Election 2019 झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर इजाजत मांगी थी।
By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 15 Nov 2019 11:39 AM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 11:39 AM (IST)
रांची, जेएनएन। Jharkhand Assembly Election 2019 झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। वे झारखंड विधानसभा चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को मधु कोड़ा की याचिका पर सुनवाई करते हुए साफ कहा कि जनप्रतिनिधित्व कानून के तहत उनकी अयोग्यता अभी बरकरार है। उन्हें किसी सूरत में राहत नहीं दी जा सकती। उनकी सजा अभी चल रही है, लिहाजा वे चुनाव नहीं लड़ सकते। बता दें कि मधु कोड़ा ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी, इसके लिए उन्होंने उच्चतम न्यायालय में याचिका दाखिल की थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें