Move to Jagran APP

Jharkhand Election 2019: स्‍मृति ईरानी बोलीं, विकास के नाम पर दें वोट- विरोधियों के झांसे में न आएं

Jharkhand Assembly Election 2019 ईरानी ने कहा कि विरोधियों के झांसे में नहीं आएं। वह सभी अपने घर में तिजोरी भरने के लिए आप सभी को भ्रम में डालकर अपना उल्लू सीधा कर रहे हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 24 Nov 2019 08:54 PM (IST)Updated: Sun, 24 Nov 2019 08:54 PM (IST)
Jharkhand Election 2019: स्‍मृति ईरानी बोलीं, विकास के नाम पर दें वोट- विरोधियों के झांसे में न आएं
Jharkhand Election 2019: स्‍मृति ईरानी बोलीं, विकास के नाम पर दें वोट- विरोधियों के झांसे में न आएं

रांची, जेएनएन। केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने विपक्ष पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि देश की आजादी के बाद भाजपा व नरेंद्र मोदी की सरकार ने राष्ट्र निर्माण व सभी वर्गों के सम्मान देने तथा साथ लेकर चलने की योजना पर कार्य कर रही है। पिछली सरकारें राष्ट्र विरोधी ताकतों को बल देने वाला कार्य करती रही हैं। वह रविवार को रंका हाई स्कूल मैदान में भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्र नाथ तिवारी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रही थीं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विरोधियों के झांसे में नहीं आएं। वह सभी अपने घर में तिजोरी भरने के लिए आप सभी को भ्रम में डालकर अपना उल्लू सीधा कर रहे हैं।

loksabha election banner

ईरानी ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार सभी वर्ग का उत्थान चाहती है। महिलाओं, युवाओं, गरीबों और हर तबके के लोगों के विकास का काम भाजपा की सरकार में हो रहा है। पिछले पांच साल के रघुवर दास के कार्यकाल में इस विधानसभा क्षेत्र में 70 हजार महिलाओं के सम्मान के लिए शौचालय बनवाए गए। साथ ही 1.56 लाख महिलाओं को धुआं से मुक्ति के लिए मुफ्त गैस सिलेंडर और चूल्हा दिया गया। इसी तरह छात्र, नौजवान, महिला, किशोरी वर्ग, किसान व व्यापारी वर्ग के लिए  कई तरह की योजनाएं चल रही है।

पांच साल की सेवा और काम के आधार पर दोबारा दें मौका : रघुवर

गढ़वा के रंका प्रखंड अंतर्गत गोदरमाना हाई स्कूल के ग्राउंड में राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रविवार की शाम गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्र नाथ तिवारी के पक्ष में चुनावी सभा की। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार के 5 वर्षों के कार्यकाल का लेखा-जोखा भी पेश किया। उन्होंने कहा कि काम के आधार पर फिर मौका दें और दोबारा डबल इंजन की सरकार बनवाएं। उन्होंने कहा कि केंद्र ने वर्षों से लंबित कश्मीर से धारा 370 हटाने तथा राम जन्मभूमि मामले का निपटारा करा देश की जनता के साथ किए अपने वायदे को पूरा करने का काम किया है। उन्होंने इस दौरान केंद्र की उज्जवला, आयुष्मान और पीएम किसान, प्रधानमंत्री आवास योजना समेत झारखंड की  किसान सम्मान निधि योजना,  शौचालय निर्माण, राज्य में नारी सशक्तीकरण के अंतर्गत सखी मंडल समेत सरकार द्वारा जनहित में किए गए कार्यों का हवाला देकर एक बार फिर से झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने की अपील की।

जनता की परेशानी से बेखबर हैं सीएम, प्रदेश के संसाधनों को लूटकर हैं मदमस्त : हेमंत

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को मेराल हाई स्कूल के मैदान में गढ़वा विस क्षेत्र से महागठबंधन के प्रत्याशी मिथिलेश कुमार ठाकुर के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। हेमंत सोरेन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में झारखंड प्रदेश से लेकर पूरे देश में भय भूख भ्रष्टाचार तथा लूटपाट मची हुई है। कानून-व्यवस्था चौपट हो चुकी है। वहीं यहां के नवयुवक तथा मजदूर तबके के लोग रोजी-रोजगार के लिए अन्य राज्यों को पलायन कर रहे हैं। इससे बेखर यहां के मुख्यमंत्री रघुवर दास राज्य की जनता तथा संसाधन को लूट कर मदमस्त हैं।  हेमंत ने आश्वस्त किया कि झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनी तो पिछड़े वर्ग के लोगों को 27 फीसद आरक्षण दिया जाएगा। साथ ही सभी वर्ग के विद्यार्थियों को मेडिकल व इंजीनियङ्क्षरग के साथ-साथ सभी तरह की तकनीकी शिक्षा मुफ्त में मुहैया कराई जाएगी।

झाविमो की सरकार बनी तो रद किए गए राशन कार्ड होंगे बहाल, चालू होगी बंद पेंशन : मरांडी

प्रदेश में यदि झाविमो की सरकार बनी तो रघुवर सरकार द्वारा गरीबों के रद किए गए राशन कार्ड और सामाजिक सुरक्षा पेंशन पुन: बहाल कर गरीबों को भूख से मरने से बचाएंगे। वहीं इस इलाके के सभी नदी-नालों पर डैम बनवाकर नहर  एवं तालाब के माध्यम से किसानों के खेत में पानी पहुंचा कर ङ्क्षसचाई सुविधा सुनिश्चित कराई जाएगी। उक्त बातें झारखंड विकास मोर्चा सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने रविवार को रंका हाई स्कूल के मैदान में गढ़वा विस क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी सूरज कुमार गुप्ता के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। मरांडी ने कहा कि हमने शिक्षा के विकास के लिए हर टोले में विद्यालय खोलकर गरीबों के बच्चों को शिक्षा दिलाने का काम किया था, मगर रघुवर सरकार ने विद्यालय बंद करा दिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.