Sisai Assembly Election 2019: सिसई में हिंसा के बीच मतदान, 69% पड़े वोट
Sisai Assembly Election 2019 सिसई विधानसभा क्षेत्र में दूसरे चरण के तहत मतदान हुआ। हालांकि हिंसा की घटना में एक युवक की मौत हो गई।
रांची, जेएनएन। Sisai Assembly Election 2019 सिसई विधानसभा क्षेत्र में झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले गए। दूसरे चरण के तहत यहां मतदान हुआ। निर्धारित तीन बजे तक यहां 68.60 फीसद मतदान हुआ। हालांकि आधिकारिक रूप से मतदान के फीसद के बढ़ोतरी हो सकती है। तीन बजे तक कतार में लगे मतदाताओं को वोट देने दिया जाएगा। इधर, मतदान के बीच हिंसा की घटनाएं हुई। उर्दू मध्य विद्यालय बघनी बूथ नंबर 36 पर पुलिस फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। चुनाव आयोग ने मामले का संज्ञान लिया और इसके बाद यहां मतदान बंद करा दिया गया। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। बूथों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें दिखी। सिसई विधानसभा में दोपहर के एक बजे तक 54.56 फीसद वोट डाले गए।
मतदान केंद्रों पर महिलाएं और बुजुर्गों की भीड़ नजर आई। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। यहां सुबह नौ बजे तक 12.50 फीसद और 11 बजे तक 32.25 फीसद वोट डाले गए। वहीं बूथ संख्या 36 में हंगामा औऱ पुलिस फायरिंग के बाद चुनाव आयोग ने वहां मतदान बंद कर दिया। वहां री पोलिंग होगी। सिसई विधानसभा सीट से भाजपा से दिनेश उरांव, झामुमो से जिग्गा सुसारन होरो और झारखंड पार्टी से सुनीता टोपनो अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।