Move to Jagran APP

Sindri Jharkhand Election Result 2019: सिंदरी में भाजपा के इंद्रजीत महतो जीते, काम आया विकास मुद्दा

Sindri Jharkhand Election Result 2019 सिंदरी में भाजपा के इंद्रजीत महतो ने जीत दर्ज की है।

By Sagar SinghEdited By: Published: Sun, 22 Dec 2019 09:50 PM (IST)Updated: Mon, 23 Dec 2019 05:10 PM (IST)
Sindri Jharkhand Election Result 2019: सिंदरी में भाजपा के इंद्रजीत महतो जीते, काम आया विकास मुद्दा
Sindri Jharkhand Election Result 2019: सिंदरी में भाजपा के इंद्रजीत महतो जीते, काम आया विकास मुद्दा

सिंदरी, धनबाद। Sindri Jharkhand Election Result 2019: भाजपा प्रत्याशी इंद्रजीत सिंह ने सिंदरी विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की है। उन्होंने एमसीसी प्रत्याशी आनंद महतो को 7 हजार मतों को अंतर से पराजित किया है।

loksabha election banner

झारखंड के 81 विधानसभा क्षेत्रों में है सिंदरी 

झारखंड के 81 विधानसभा क्षेत्रों में सिंदरी सीट भी शामिल है। धनबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्‍सा इस इलाके में वर्ष 2005 में विधानसभा चुनाव कराए गए। तब यहां से भाजपा के राजकिशोर महतो विधायक चुने गए। इसके बाद वर्ष 2009 के चुनाव में इस सीट पर झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक के फूल चंद्र मंडल ने कब्‍जा किया। वर्ष 2014 के चुनाव में फूलचंद फिर से यहां के विधायक बने, लेकिन इस बार वह भाजपा की टिकट पर मैदान में उतरे थे। 2019 चुनाव में कुल 3,16,509 मतदाताओं ने वोट डाले। इनमें से 1,67,989 पुरुष हैं, 1,48,512 महिलाएं हैं। 18-19 वर्ष की कैटेगरी में पहली बार वोट देने वाले 5641 मतदाता थे। इसमें से 3065 पुरुष और 2574 महिलाएं हैं।

...इसलिए नाम पडा सिंदरी

इस इलाके को आदिवासियों के पसंदीदा सिंदूरी रंग के नाम पर रखा गया, जो बाद में सिंदरी हो गया। यह इलाका वनस्‍पतियों और जीवों से भरा हुआ है। यहां मिलने वाले कीमती खनिज पदार्थों के चलते 1944 में इसे औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने के प्रयास शुरू किए गए। 1945 में यहां सिंदरी केमिकल्‍स एंड फर्टिलाइजर कंपनी की स्‍थापना की गई। कृषि से जीविका चलाने वाले यहां के लोगों ने इस कंपनी में काम करना शुरू किया। प्राकृतिक रूप से यह इलाका बेहद समृद्ध माना जाता है।

यहां देखें झारखंड चुनाव के ताजा रुझान

1 INDRAJIT MAHATO Bharatiya Janata Party 67086 0 67086 34.85
2 FULCHAND MANDAL Jharkhand Mukti Morcha 29333 0 29333 15.24
3 MUKHTAR AHMED All India Trinamool Congress 978 0 978 0.51
4 RAMESH KUMAR RAHI Jharkhand Vikas Morcha (Prajatantrik) 6905 0 6905 3.59
5 RAM PRASHAD SINGH Bahujan Samaj Party 1886 0 1886 0.98
6 SADANAND MAHATO AJSU Party 10910 0 10910 5.67
7 ANAND MAHATO Marxist Co-Ordination 60892 0 60892 31.63
8 KARTIK MAHATO Shiv Sena 817 0 817 0.42
9 DEO NATH SINGH Aam Aadmi Party 3470 0 3470 1.8
10 SHAILENDRA NATH DWIVEDI Lok Jan Shakti Party 1442 0 1442 0.75
11 HAFIZUDDIN ANSARI Samajwadi Party 1156 0 1156 0.6
12 HEERA LAL SHANKHAVAR All India Forward Bloc 519 0 519 0.27
13 ASHISH KUMAR Independent 683 0 683 0.35
14 PRABHAKAR KUMAR CHOUDHARY Independent 1185 0 1185 0.62
15 BISHNU MAHATO Independent 1198 0 1198 0.62
16 RAJESH KUMAR DAS Independent 2524 0 2524 1.31
17 NOTA None of the Above 1507 0 1507 0.78
  Total   192491 0 192491  

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.