Move to Jagran APP

Saraikela Jharkhand Election Result 2019 : सरायकेला में भाजपा के गणेश महाली हारे, झामुमो के चंपई सोरेन फ‍िर जीते

Saraikela Jharkhand Election Result 2019 सरायकेला विधानसभा सीट पर झामुमो के चंपई सोरेन ने भाजपा के गणेश महाली को एक बार फ‍िर हरा दिया।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Mon, 23 Dec 2019 07:15 AM (IST)Updated: Tue, 24 Dec 2019 03:50 PM (IST)
Saraikela Jharkhand Election Result 2019 : सरायकेला में भाजपा के गणेश महाली हारे, झामुमो के चंपई सोरेन फ‍िर जीते
Saraikela Jharkhand Election Result 2019 : सरायकेला में भाजपा के गणेश महाली हारे, झामुमो के चंपई सोरेन फ‍िर जीते

सरायकेला, जेएनएन। Saraikela Jharkhand Election Result 2019 सरायकेला विधानसभा सीट पर झामुमो के चंपई सोरेन और भाजपा के गणेश महाली के बीच मुकाबला रहा । पिछले चुनाव में गणेश महाली बहुत कम अंतर से पिछडे थे। इसबार भी गणेश का जीत का सपना पूरा नहीं हुआ। चंपई ने उन्‍हें फ‍िर मात दे दी। चंपई सोरेन को 111195, गणेश महाली को  95482, आजसू के  आनंत राम टुडू  9931 मत मिले। इस तरह चंपई सोरेन- 15713  मतों से जीते।

prime article banner

स्थानीय काशी साहु महाविद्यालय के विज्ञान भवन में सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना हुई। निर्धारित समय आठ बजे से मतगणना आरंभ हुई। पहले पोस्टल बैलेट की मतगणाना हुई इसके बाद बीस टेबिल पर इवीएम की मतगणना शुरु हुई। रुझान आते ही मतगणना केंद्र के बाहर कार्यकर्ताओं की भीड़ उमडऩे लगी। ग्यरह बजे से मतों का रुझान आने लगा। शुरु में चंपई सोरेन की बढ़त पर झामुमो कार्यकर्ता झूमने लगे। तीसरे चक्र के बाद गणेश की बढ़त हुई और भाजपा कार्यकर्ता के चेहरे खिलने लगे। परंतु चौथे राउंड के बाद चंपई सोरेन लगातार अपनी बढ़त बनाने लगे।

और झामुमो खेमे में उत्‍साह

जैसे-जैसे चंपाई सोरेन की बढ़त का आंकड़ा बढऩे लगा झामुमो कार्यकर्ता जीत का जश्न मनाते हुए पटाखे फोडऩे लगे। मतगणना के बाहर झामुमों के टैंट में गाजा-बाजा के साथ कार्यकर्ता जश्न मनाने लगे। सरायकेला विधानसभा क्षेत्र की मतगणना बीस टेबिल में देर शाम तक बीस चक्र तक चली। अंतिम चक्र में कुल मतों की गणना हुई जिसमें चंपई सोने ने 111195 मत प्राप्त कर चुनाव जीता। 95482 मत प्राप्त को भाजपा प्रत्याशी गणेश माहली दूसरे स्थान पर तथा 9931 मत प्राप्त कर आजसू पार्टी के प्रत्याशी अनंतराम टुडु तीसरे स्थान पर रहे। 

2005 में चंपई ने टुडू को हराया था

2005 के विधानसभा चुनाव में चंपई सोरेन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण टुडु को 882 मतों से परिजित कर जीत दर्ज की थी। चंपई सोरेन को 61112 एवं लक्ष्मण टुडु को 60230 वोट मिला था। 2009 में चंपई सोरेन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण टुडु को 3446 मतों के अंतर से पराजित कर विधायक बने थे। चंपई सोरेन को 57156 एवं लक्ष्मण टुडु को 53710 वोट मिले थे। 2014 में चंपई सोरेन अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपाा प्रत्याशी गणेया महाली को 1115 मतों के अंतर से परिजित कर विधायक बने थे। 2014 में चंपई सोरेन को 94746 मत एवं गधेश माहली को 93631 मत प्राप्त हुआ थी। वहीं इस बार चंपई सोरेन 15713 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

किसे कितना वोट मिला 

 1. गणेश महाली: भाजपा : 95792

2. रङ्क्षवद्र उरांव : बीएसपी : 2502

3. चंपई सोरेन : झामुमो : 111378

4. अनिल सोरेन: झाविमो (डी) : 1980

5. अनंत राम टुडू : आजसू पार्टी : 9940

6. सत्यनारायण गोंड जनता दल : 1719

7. विश्व विजय मांझी अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया :2073

8 नोटा -3931

पांचवे राउंड की स्थिति

1. अनंतराम टू डू आजसू पार्टी-316

2. अनिल सोरेन झारखंड विकास मोर्चा-129

3 गणेश महाली भारतीय जनता पार्टी-6836

4 चंपई सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा-4712

5 रविंद्र उरांव बहुजन समाज पार्टी-82

6 विश्व विजय मांझी अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया -68

7 सत्यनारायण गोंड जनता दल-80

8 नोटा -342

तीसरा चरण की स्थिति

  • आगे-चंपई सोरेन- झामुमो
  • पीछे- गणेश महाली- भाजपा
  • सरायकेला  में पहले चरण की गिनती के बाद झामुमो के चंपई सोरेन आगे हैं। चंपई सोरेन को 7130 मत मिले हैं जबकि दूसरे स्‍थान पर चल रहे  गणेश महाली को  5 हजार मत।
  • सरायकेला खरसावां जिले के तीनों सीटों की पोस्टल बैलट की मतगणना शुरू हो गई है। 

मतगणना स्थल का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ए डोडडे ।

मतगणना केंद्र जाते सरायकेला के भाजपा प्रत्‍याशी गणेश महाली। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.