Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019: रामेश्‍वर उरांव का दावा, कांग्रेस की ताकत प्रमंडलवार रैलियों में दिखेगी

Jharkhand Assembly Election 2019. रांची के कांग्रेस मुख्‍यालय में गुरुवार को दशहरा मिलन समारोह के बहाने कांग्रेसी दिग्गज एक साथ जुटे। लातेहार जिले में 17 को रैली होगी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 10 Oct 2019 07:38 PM (IST)Updated: Thu, 10 Oct 2019 07:38 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: रामेश्‍वर उरांव का दावा, कांग्रेस की ताकत प्रमंडलवार रैलियों में दिखेगी
Jharkhand Assembly Election 2019: रामेश्‍वर उरांव का दावा, कांग्रेस की ताकत प्रमंडलवार रैलियों में दिखेगी

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 - झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने दावा किया है कि कांग्रेस की असली ताकत इस महीने से शुरू होनेवाली प्रमंडल स्तरीय रैलियों में दिखेगी। इन रैलियों से राज्य सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जनता भी इसके लिए कमर कस चुकी है। वे गुरुवार को कांग्रेस मुख्यालय में दशहरा मिलन समारोह के दौरान पत्रकारों से बात कर रहे थे।

loksabha election banner

इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता जुटे। प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने पहले सभी को दशहरा की शुभकामनाएं दीं और फिर चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा की। इस दौरान गीताश्री उरांव, रौशन लाल भाटिया, राणा संग्राम सिंह, अनादि ब्रह्मï, पीडी शर्मा, वीपी शरण, मुख्य रूप से उपस्थित हुए। डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि पर्व के समय परिवार का मिलन होता है, लोग दूर-दराज से आकर त्योहार मनाते हैं। कांग्रेसजन भी इसी प्रक्रिया में एक दूसरे से मिल रहे हैं।

एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में हम पूरी तरह से लगे हुए हैं और संगठन के माध्यम से एक-एक मतदाता तक पहुंच रहे हैं। यह तय हो चुका है कि गठबंधन के तहत कांग्रेस चुनाव लड़ेगी लेकिन सीटों को लेकर अभी स्पष्टता नहीं है। उन्होंने यह भी दावा किया कि कांग्रेस से कोई भी विधायक दूसरे दल में नहीं जा रहा। प्रथम चरण में हमने जिला अध्यक्षों की बैठक कर जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया और लोकसभा चुनाव में जो बूथ कमिटियां बनाई गई थी उसकी समीक्षा की।

अब हमारा लक्ष्य है कि हम प्रमंडल स्तर पर रैलियां करें। इसके लिए पलामू प्रमंडल के लातेहार जिला में 17 अक्टूबर को रैली आयोजित की गई है। वहीं 21 अक्टूबर को बोकारो जिला में 22 अक्टूबर को संथाल परगना के जामताड़ा जिला स्थित काठीटांड मैदान में सभा होगी, जबकि 23 अक्टूबर को चाईबासा में रैली प्रस्तावित है। डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुटता के साथ अपने प्रतिद्वंद्वी से मुकाबला के लिए तैयार हैं।

उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा, मुख्यमंत्री जनता से आशीर्वाद मांगने जा रहे हैं, क्या जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया? समारोह में कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर, मानस सिन्हा, संजय लाल पासवान, प्रवक्ता आलोक कुमार, राजीव रंजन प्रसाद, लाल किशोर नाथ शाहदेव, आभा सिन्हा, डॉ. एम तौसीफ, डॉ. राजेश गुप्ता, राकेश किरण महतो, डॉ. विनोद सिंह आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.