Jharkhand Election Result 2019: सरयू 8551 वोट से आगे, रघुवर ने कहा- जनादेश का सम्मान
Jharkhand Election Result 2019 झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि जनादेश का हम सम्मान करते हैं। उन्होंने इसके बाद भी अपनी सीट से जीत का दावा किया।
रांची, जेएनएन। Jharkhand Election Result 2019 झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि हम जनादेश का सम्मान करते हैं। झारखंड की 81 सीटों पर मतों की गिनती के बीच सीएम ने कहा कि आखिरी तौर पर अभ्ाी परिणाम आना बाकी है। नतीजों में फेरबदल की गुंजाइश बची हुई है। इस चुनाव में यदि हार होती है तो यह भाजपा की नहीं मेरी हार होगी।
अब तक की जानकारी के मुताबिक सरयू राय को 8551 मतों की बढ़त मिल गई है। सरयू राय को 32392 मत प्राप्त हुए हैं। जबकि रघुवर दास को 24908 वोट मिले हैं। छठे राउंड तक जमशेदपुर पूर्वी सीट से सरयू राय 4643 वोटों से आगे चल रहे हैं। सरयू राय को 23517, रघुवर दास को 8878 वोट मिले हैं।
ताजा जानकारी के मुताबिक जमशेदपुर पूर्वी सीट से मुख्यमंत्री रघुवर दास पिछड़ गए हैं। भाजपा के बागी निर्दलीय उम्मीदवार सरयू राय यहां 700 वोटों से आगे चल रहे हैं।