Move to Jagran APP

Jharkhand Election 2019: कितने 'जीरो' वाले गौरव बल्लभ और IPS रेजी डुंगडुंग भरते हैं सर्वाधिक टैक्स

Jharkhand Assembly Election 2019 द्वितीय चरण के कुल 260 उम्मीदवारों में 15 ने आय की घोषणा नहीं की। सात दिसंबर को दूसरे चरण में सात जिले के 20 विधानसभा सीट पर वोट पड़ेंगे।

By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 05 Dec 2019 08:52 AM (IST)Updated: Thu, 05 Dec 2019 08:52 AM (IST)
Jharkhand Election 2019: कितने 'जीरो' वाले गौरव बल्लभ और IPS रेजी डुंगडुंग भरते हैं सर्वाधिक टैक्स
Jharkhand Election 2019: कितने 'जीरो' वाले गौरव बल्लभ और IPS रेजी डुंगडुंग भरते हैं सर्वाधिक टैक्स

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के दंगल में करोड़पति प्रत्याशियों की कमी नहीं है। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफार्म की रिपोर्ट के अनुसार द्वितीय चरण के 260 उम्मीदवारों में 15 उम्मीदवारों ने नामांकन के वक्त अपने आय की घोषणा नहीं की है। जिन 245 प्रत्याशियों ने अपने वार्षिक आय की घोषणा की है, उनमें जमशेदपुर पूर्वी के कांग्रेस प्रत्याशी गौरव वल्लभ पहले पायदान पर हैं। उनकी व्यक्तिगत वार्षिक आय 56 लाख रुपये है। इसी तरह दूसरे स्थान पर सिमडेगा के झारखंड पार्टी के प्रत्याशी रेजी डुंगडुंग हैं। उन्होंने अपनी व्यक्तिगत वार्षिक आय 41 लाख रुपये बताई है। सर्वाधिक व्यक्तिगत आय घोषित करने वालों में तीसरे स्थान पर झारखंड के पूर्व मंत्री सह जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय प्रत्याशी सरयू राय हैं। उन्होंने अपनी व्यक्तिगत वार्षिक आय 40 लाख रुपये बताई है। द्वितीय चरण में सात दिसंबर को सात जिलों के 20 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। यहां 260 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

loksabha election banner

किस प्रत्याशी की कितनी है वार्षिक आय

  1. - गौरव वल्लभ : जमशेदपुर पूर्वी से कांग्रेस प्रत्याशी हैं। इनकी कुल संपत्ति सात करोड़ रुपये है। इनकी व पूरे परिवार की कुल वार्षिक आय 78 लाख रुपये है। इसमें इनकी व्यक्तिगत वार्षिक आय करीब 56 लाख रुपये है।
  2. - नीलकंठ सिंह मुंडा : खूंटी से भाजपा के प्रत्याशी हैं। इनकी कुल संपत्ति चार करोड़ रुपये है। इनकी व पूरे परिवार की कुल वार्षिक आय 60 लाख रुपये है। इसमें इनकी व्यक्तिगत आय करीब 35 लाख रुपये है।
  3. - रेजी डुंगडुंग : सिमडेगा से झापा के प्रत्याशी हैं। इनकी कुल संपत्ति आठ करोड़ रुपये है। पूरे परिवार की कुल वार्षिक आय करीब 58 लाख रुपये है, जिसमें इनकी व्यक्तिगत आय 41 लाख रुपये है।
  4. - सरयू राय : जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय प्रत्याशी हैं। इनकी कुल संपत्ति चार करोड़ रुपये है। इनकी व्यक्तिगत वार्षिक आय 40 लाख रुपये है।
  5. - तरुण कुमार : जमशेदपुर पश्चिम से निर्दलीय प्रत्याशी हैं। इनकी कुल संपत्ति छह करोड़ रुपये है। इनकी व्यक्तिगत वार्षिक आय 37 लाख रुपये है।
  6. - प्रदीप कुमार बालमुचू : घाटशिला से आजसू पार्टी के प्रत्याशी हैं। इनकी कुल संपत्ति दो करोड़ रुपये है। पूरे परिवार की वार्षिक आय 31 लाख रुपये है, जिसमें इनकी व्यक्तिगत वार्षिक आय 25 लाख रुपये है ।
  7. - रघुवर दास : जमशेदपुर पूर्वी से भाजपा के प्रत्याशी हैं। इनकी कुल संपत्ति 85 लाख रुपये है। इनकी व्यक्तिगत वार्षिक आय 29 लाख रुपये है।
  8. - ज्योति भरमार तुबिद : चाईबासा सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं। इनकी कुल संपत्ति तीन करोड़ रुपये है। इनके पूरे परिवार की वार्षिक आय 28 लाख रुपये है, जिसमें इनकी व्यक्तिगत वार्षिक आय 12 लाख रुपये है।
  9. - जया रानी परेया : जगन्नाथपुर से निर्दलीय प्रत्याशी हैं। इनकी कुल संपत्ति एक करोड़ रुपये है। इनके पूरे परिवार की व्यक्तिगत वार्षिक आय 25 लाख रुपये है। व्यक्तिगत आय शून्य है।
  10. - अभय सिंह : जमशेदपुर पूर्वी से झाविमो के प्रत्याशी हैं। इनकी कुल संपत्ति नौ करोड़ रुपये है। इनके पूरे परिवार की वार्षिक आय 20 लाख रुपये है। जबकि इनकी व्यक्तिगत वार्षिक आय 17 लाख रुपये है।

किस पार्टी के कितने उम्मीदवारों ने नहीं किया आयकर रिटर्न घोषित

- बसपा : 14 (3), आजसू पार्टी : 12 (1), निर्दलीय : 73 (7), एसयूसीआइ (सी) : 5 (2), आप : 5 (1), राइट टू रिकॉल पार्टी : 3 (1)।

द्वितीय चरण में विधानसभा क्षेत्र

  • - पूर्वी सिंहभूम जिला : बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाइ, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी।
  • - गुमला जिला : सिसई।
  • - खूंटी जिला : तोरपा व खूंटी।
  • - रांची जिला : तमाड़ व मांडर।
  • - सरायकेला-खरसांवा जिला : सरायकेला व खरसांवा।
  • - सिमडेगा जिला : सिमडेगा व कोलेबिरा।
  • - पश्चिमी सिंहभूम जिला : चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर व चक्रधरपुर।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.