Move to Jagran APP

PM Modi in jharkhand 2019: नागरिकता संशोधन विधेयक के बहाने मोदी ने कांग्रेस को घेरा, कहा- नार्थ ईस्ट की किसी भी परपंरा पर आंच नहीं आने दूंगा

मोदी ने कहा कि झारखंड में भाजपा की डबल इंजन सरकार को लेकर अभूतपूर्व उत्साह है। दो चरण में जहां-जहां मतदान हुआ है भाजपा के पक्ष में अभूतपूर्व मतदान हुआ है।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 12 Dec 2019 08:51 AM (IST)Updated: Thu, 12 Dec 2019 01:40 PM (IST)
PM Modi in jharkhand 2019: नागरिकता संशोधन विधेयक के बहाने मोदी ने कांग्रेस को घेरा, कहा- नार्थ ईस्ट की किसी भी परपंरा पर आंच नहीं आने दूंगा
PM Modi in jharkhand 2019: नागरिकता संशोधन विधेयक के बहाने मोदी ने कांग्रेस को घेरा, कहा- नार्थ ईस्ट की किसी भी परपंरा पर आंच नहीं आने दूंगा

धनबाद, जेएनएन। प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकता संशोधन विधेयक- 2019 के बहाने कांग्रेस को घेरा है। उन्होंने कहा है कि भाजपा अपने वादे के अनुसार बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में प्रताड़ित हिंदुओं, सिखों, इसाईयों और बाैद्धों के साथ न्याय करने का काम कर रही है। साथ ही पूर्वोत्तर में हिंसा को लेकर चिंतित प्रधानमंत्री ने लोगों से कहा है कि कांग्रेस के बहकावे में न आएं। आप (पूर्वोत्तर के लोग) अपने सेवक, अपने मोदी पर विश्वास कीजिए। नार्थ ईस्ट की किसी भी परंपरा पर आंच नहीं आने दूंगा। उनको निखारने के लिए अपने आपको खपा दूंगा। नाैजवानों के उज्ज्वल भविष्य के लिए खपा दूंगा। नार्थ ईस्ट के नाैजवानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। कोई भी उनके अघिकार को नहीं छिन सकता।

loksabha election banner

नागरिकता संशोधन विधेयक का लाभ 31 दिसंबर, 2014 तक के शरणार्थियों को मिलेगा

Jharkhand Assembly Election 2019 के चुनाव प्रचार में गुरुवार को धनबाद पहुंचे नरेंद्र मोदी ने बरवाअड्डा हवाईअड्डा पर भाजपा की विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नागरिक संशोधन विधेयक से देश में रह रहे मुसलानों का कोई भी हित प्रभावित नहीं होगा। लेकिन, कांग्रेस जानबूझकर मुसलानों को गुमराह कर रही है। उन्हें भड़का रही है। प्रधानमंत्री ने नागरिकता संशोधन विधेयक की आवश्यकता को समझाते हुए कहा कि आजादी के बाद पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में रहने वाले अल्पसंख्यों की रक्षा के लिए जो समजाैते हुए थे उसपर पालन नहीं किया गया। इसके लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से प्रताड़ित होकर आने वाले हिंदुओं और अल्पसंख्यों के साथ भाजपा सरकार न्याय कर रही है। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक का लाभ 31 दिसंबर, 2014 से पहले भारत आने वाले शरणार्थियों को ही मिलेगा।

देश में राजनीति का स्तर गिराने और राजनीति दलों के वादें को जनता की नजरों में अविश्वसनीय बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ने देश में विचित्र राजनीतिक माहैाल बनाया जिसके कारण घोषणा पत्रों पर और वादों पर देशवासियों का भरोसा टूट गया। कांग्रेस ने परंपरा बना दिया कि नेता चुनाव में वादा करते हैं और फिर भूल जाते हैं। कांग्रेस के साथ-साथ उनके साथी जेएमम और उनके आरजेडी भी यही हमेशा करते रहे हैं। भाजपा ने छह महीने में कर दिखाया है कि संकल्प चाहे कितने भी बड़े हो, कितने भी मुश्किल हो, उन्हें पूरा किया जा सकता है। इसी कारण पूरे देश में भाजपा के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है।

झारखंड में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलेगा

मोदी ने कहा कि झारखंड में भाजपा की डबल इंजन सरकार को लेकर अभूतपूर्व उत्साह है। दो चरण में जहां-जहां मतदान हुआ है भाजपा के पक्ष में अभूतपूर्व मतदान हुआ है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रशंसनीय काम किया है। नागरिकों ने भी बढ़चढ़कर मतदान किया है। प्रशासन ने भी सफलतापूर्वक मतदान कराके दिखाया है। मुझे पूरा विश्वास है कि जहां अभी मतदान हो रहा है और जहां अगले चरण में मतदान होगा स्थित सरकार बनाने के लिए भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलेगा।

भाजपा ही है जो संकल्प लेने के बाद उसे सिद्ध भी करती

उन्होंने पूरे देश में भाजपा के प्रति जनता के भरोसा और विश्वास को समझाते हुए कहा कि भाजपा ही है जो संकल्प लेने के बाद उसे सिद्ध भी करती है। जो वादा हम देश के लोगों से करते हैं उसपर पूरी ईमानदारी से अमल करते हैं। कांग्रेस ने देश में विचित्र राजनीतिक माहैाल बनाया, जिसके कारण घोषणा पत्रों पर, वादों पर देशवासियों का भरोसा टूट गया। क्योंकि कांग्रेस ने यही परंपरा बनाई। लोगों को लगने लगा कि नेता चुनाव में वादा करते हैं फिर भूल जाते हैं। कांग्रेस और जेएमम और उनके साथ आरजेडी हमेशा यहीं करते रहे हैं। भाजपा ने छह महीने में करके दिखाया है कि संकल्प चाहे कितने भी बड़े हो, कितने भी मुश्किल हों, उन्हें पूरा करने के लिए हम दिनरात एक करते हैं। हम सुख वैभव के पीछे नहीं भागते। नहीं हम चैन की नींद सोते हैं। हर पल देशवासियों से किए वादे को पूरा करने के लिए लगे रहते हैं।

अयोध्या नाम आते ही लगे जयकारे, मोदी ने झुक कर किया प्रणाम

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि साल 2024 तक हल घर को नल का जल देने का बीड़ा उठाया है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए दुबारा प्रधानमंत्री बनते ही अलग से जल शक्ति मंत्रालय बनाया। इस संकल्प को 2024 तक पूरा करके रहेंगे। घर-घर में जल पहुंचाकर माता-बहनों का दुख दूर करके रहेंगे। उन्होंने देश की समस्याओं के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि भारत सरकार ने स्थायी समाधान के लिए बीड़ा उठाया है। कहा था कि जम्मू-कश्मीर में नया कानून लागू करके रहेंगे। 370 हटाएंगे। भारत का संविधान पूरी तरह लागू करेंगे। फिर से भीड़ से संवाद करते हुए पूछा-370 का वादा पूरा किया या नहीं? वादा पूरा किया या नहीं? पूरी निष्ठा से लागू किया या नहीं? भीड़ मोदी-मोदी के नारे लगाती है। फिर मोदी अयोध्या और राम मंदिर के मुद्दे पर आते हैं। हमने कहा था कि राम जन्म भूमि विवाद का समाधान करेंगे। यह सुनते ही भीड़ से जय श्रीराम का उ्दघोष होता है। इसके बाद मोदी सिर झुकाकर कहते हैं-आपके आशीर्वाीद के लिए सिर झुकाकर नमन। आपका आशीर्वाद ही हमारी ताकत है। यह आशीर्वाद ही भाजपा की ताकत है। यह आशीर्वाद ही झारखंड का उज्ज्वल भविष्य है। कांग्रेस पर हमला बोलेते हुए कहा कि उसने राम जन्मभूमि विवाद को बार-बार उलझाया। हमने कहा था कि रामजन्म भूमि को शांतिपूर्ण करीके से सुलझाएंगे। सुलझाया या नहीं? आप देख रहे हैं कि कैसे अयोध्या में भव्य निर्माण के लिए सारे रास्ते खुल चुके हैं। सब कुछ भाईचारे के रास्ते पर किया गया। हमने ये भी कहा था कि तीन तलाक कुप्रथा जैसे कुप्रथा से नर्क का जीवन जी रही करोड़ों बहनों को मुक्ति दिलाएंगे। आज तीन तलाक के विरूद्ध सख्त कानून बन चुका है। लाखों बहन-बेटियों को सुरक्षित किया है। मैंने वोट बैंक की कभी चिंता नहीं की।

प्रधानमंत्री ने 50 मिनट दिया भाषण, बांग्लाभाषी मतदाताओं को साधा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब पाैन घंटे तक भाषण दिया। उन्होंने 12.55 में अपना संबोधन शुरू किया और 1. 45 में खत्म। इस दाैरान प्रधानमंत्री ने बांग्ला भाषी मतदाताओं को भी साधने की कोशिश की। अपने भाषण की शुरूआत बांग्ला में कोयलांचल के लोगों के अभिवादन के साथ किया। इसके बाद मां कल्याणेश्वरी को प्रणाम कर राजनीति की बातें शुरू की। अंत में 'झारखंड पुकारा, भाजपा दुबारा' नरा जनमूह से लगवाकर भाषण समाप्त की।

झरिया का होगा बेहतर पुर्नवास

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने धारा 370 समाप्त करने, अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए मार्ग प्रशस्त करने और नागरिक संशोधन बिल पारित कराने के लिए प्रधानमंत्री को झारखंड की जनता की तरफ से बधाई दी। उन्होंने कहा कि पूर्व की कांग्रेस की सरकारों ने देश को लूटने का काम किया। देश में सम्प्रदायवाद और जातिवाद की राजनीति की। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास की राजनीति शुरू हुई। प्रधानमंत्री ने 2024 तक हर घर में नल से पानी देने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए धनबाद में 1700 करोड़ की लागत से जलापूर्ति योजनाएं शुरू की गई है। विनोद बिहारी महतो के नाम पर झारखंड नामधारी दलों ने राजनीति की। हमारी सरकार ने सम्मान देने का काम किया। उनके नाम पर कोयलांचल विश्वविद्यालय का निर्माण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने नरेद्र मोदी सरकारी की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि कहा कि सिंदरी में 7 हजार करोड़ की लागत से खाद कारखाना का निर्माण हो रहा है। देवघर में एम्स और इंटरनेशनल हवाईअड्डा बन रहा है। झरिया पुनर्वास के मुद्दे पर रघुवर दास ने आश्वस्त किया कि प्रभावितों को उसी स्थान पर बेहतर पुनर्वास पैकेज के साथ बसाया जाएगा। कहा कि झारखंड के 30 लाख घरों में भाजपा सरकार ने बिजली पहुंचाने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड को बनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड को संवारने का काम किया है। पांच साल में झारखंड का जो विकास हुआ है वह स्थित सरकार के कारण संभव हुआ है। चुनाव में फिर से स्थिर और मजबूत सरकार के लिए भाजपा के कमल फूल पर बटन दबाकर मतदान करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.