Move to Jagran APP

Poreyahat Assembly Election Result 2019: पोड़ैयाहाट से पांचवीं बार प्रदीप यादव बने विधायक

Poreyahat Assembly Election Result 2019 प्रदीप यादव पोड़ैयाहाट से साल 2000 से लगातार विधायक हैं। उन्होंने पांचवीं बार जीत दर्ज की है।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 22 Dec 2019 09:48 PM (IST)Updated: Tue, 24 Dec 2019 10:07 AM (IST)
Poreyahat Assembly Election Result 2019: पोड़ैयाहाट से पांचवीं बार प्रदीप यादव बने विधायक
Poreyahat Assembly Election Result 2019: पोड़ैयाहाट से पांचवीं बार प्रदीप यादव बने विधायक

पोडै़याहाट, जेएनएन। पोडै़याहाट विधानसभा चुनाव में झामुमो प्रत्याशी प्रदीप यादव ने जीत दर्ज की है। उन्होने भाजपा प्रत्याशी गजाधर सिंह 13, 527 मतों के अंतर से पराजित किया। वे लगातार पांचवीं बार विधायक बने हैं।

loksabha election banner

झारखंड के 81 विधानसभा क्षेत्रों में पोडैयाहाट प्रमुख सीट मानी जाती है। गोड्डा जिले का यह इलाका गोड्डा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्‍सा भी है। वर्ष 2003 में यहां हुए उपचुनाव में झामुमो के प्रशांत कुमार ने जीत हासिल की। प्रशांत ने भाजपा के अजीत कुमार को हराया और विधायक बने। वर्ष 2005 के चुनाव में यहां से भाजपा के प्रदीप यादव ने जीत हासिल की और झामुमो के तत्‍कालीन विधायक प्रशांत कुमार को हराया। वर्ष 2009 के चुनाव में यहां से प्रदीप यादव फिर से विधायक चुने गए, लेकिन इस बार वह झारखंड विकास मोर्चा के टिकट पर चुनाव लड़े थे। वर्ष 2014 के चुनाव में भी प्रदीप ने जीत हासिल की। इस बार भी उन्‍होंने पार्टी बदली और झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक की टिकट पर चुनाव लड़े और विधायक बने। 

प्रदीप यादव इस सीट से लगातार 3 बार विधायक बनने वाले इकलौते नेता हैं। यह इलाका झारखंड और बिहार राज्‍य की सीमाओं को बांटता है। पोडैयाहाट क्षेत्र की आबादी 2011 की जनगणना के मुताबिक 12037 है। यहां के लोगों का शैक्षिक स्‍तर 64 फीसदी है।

1 ASHOK KUMAR Jharkhand Mukti Morcha 34667 78 34745 18.42
2 UMESH MISHRA Bahujan Samaj Party 1638 1 1639 0.87
3 GAJADHAR SINGH Bharatiya Janata Party 63658 103 63761 33.8
4 PRADEEP YADAV Jharkhand Vikas Morcha (Prajatantrik) 77031 327 77358 41
5 PRADIP THAKUR Rashtriya Samaj Dal (R) 1539 0 1539 0.82
6 MUHAMMAD ANSARI Bharatiya National Janta Dal 1833 0 1833 0.97
7 SANJAY KUMAR SINHA Bhartiya Dalit Party 1648 0 1648 0.87
8 SIMON MARANDI Independent 3055 6 3061 1.62
9 NOTA None of the Above 3075 3 3078 1.63
  Total   188144 518 188662  

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.