Move to Jagran APP

PM Modi in Jharkhand: यहां पढ़ें पीएम मोदी के भाषण की 10 खास बातें Jharkhand Assembly Election 2019

PM Modi in Jharkhand प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में झारखंड के भाजपा सरकार के पांच सूत्र स्थिरता सुशासन समृद्धि सम्‍मान और सुरक्षा के पांच सूत्र दिए।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 25 Nov 2019 01:36 PM (IST)Updated: Mon, 25 Nov 2019 03:48 PM (IST)
PM Modi in Jharkhand: यहां पढ़ें पीएम मोदी के भाषण की 10 खास बातें Jharkhand Assembly Election 2019
PM Modi in Jharkhand: यहां पढ़ें पीएम मोदी के भाषण की 10 खास बातें Jharkhand Assembly Election 2019

रांची, जेएनएन। PM Modi in Jharkhand Jharkhand Assembly Election 2019 प्रधानमंत्री ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को डालटनगंज में दम भरा। उन्‍होंने चियांकी हवाई अड्डा मैदान में हजारों की भीड़ को संबोधित किया। अपने संबोधन की शुरुआत में कहा- नीलांबर पीतांबर की धरती पर आइल रउआ सबके प्रणाम। वंशीधर की धरती पर सबके राम-राम। झारखंड की सत्‍ता में बीजेपी की फिर से वापसी के लिए चुनावी रण में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के सभी उम्‍मीदवारों के लिए वोट मांगे।

loksabha election banner

यहां पढ़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की 10 खास बातें

  1. मोदी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने आदिवासियों की पीड़ा समझते हुए अलग झारखंड बनाया। अलग जनजातीय मंत्रालय बनाया। पिछड़ों के लिए ओबीसी आयोग को भाजपा सरकार ने संवैधानिक दर्जा दिया।  यह भाजपा की सरकार है, सामान्‍य वर्ग को हमने 10 फीसद आरक्षण दिया। सबका साथ सबका विकास के प्रति झारखंड के हर वोटर को आश्‍वस्‍त करता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि रघुवर दास सरकार ने सबके लिए काम किया। 30 नवंबर को सिर्फ एक बात याद रखें। कमल का फूल पर बटन दबाएं और पांच साल तक आपके लिए समर्पित सरकार चलाने का मौका दें। भारत माता की जय, भारत माता की जय के साथ पीएम मोदी ने संबोधन समाप्‍त किया।
  2. पीएम ने कहा कि जम्‍मू कश्‍मीर में आर्टिकल 370 को वे पालते रहे। जानबूझकर इसे 70 साल से लटकाकर रखा। भाजपा ने इसके समाधान का वादा किया था, जिसे पूरा किया। भगवान राम की जन्‍मभूमि अयोध्‍या का विवाद भी इन लोगों ने दशकों से लटकाया हुआ था। कांग्रेस चाहती तो समाधान निकाल सकती थी, कांग्रेस ने वोट बैंक के फेर में अयोध्‍या को लटकाकर रखा। कांग्रेस ने दरार नहीं दीवार बना दी। एक भारत श्रेष्‍ठ भारत के लिए हम समर्पित हैं। एकता के मंत्र को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं। रामजन्‍मभूमि विवाद अब हल हो गया है। सबको आनंद हो रहा है। भाजपा जो संकल्‍प लेती है, उसे पूरा करती है। एक-एक आदमी की मर्यादा भाजपा हमारी प्राथमिकता है।
  3.  पीएम ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ रेवडि़यां बांटनी जानती है। उनके पास समस्‍या है। हमारे पास समाधान है। उनके पास आरोप है, हमारे पास रिपोर्ट है। उत्‍तरी कोयल परियोजना को लेकर उन्‍होंने कभी गंभीर कोशिश नहीं की। कांग्रेस और उसके साथी दलों ने कभी किसानों की चिंता नहीं की। वे समस्‍याओं को टालकर वोट बटोरते रहे। पीएम ने कहा कि बंगाल, छतीसगढ़, राजस्‍थान में किसानों को पीएम किसान योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है। उनको लगता है कि किसान समृद्ध होंगे तो मोदी का जय-जयकार होगा। पीएम ने कहा कि झारखंड को लूटनेवाले और सेवा करनेवाले के बीच यह चुनाव है। वोट डालने से पहले इसे समझना बहुत जरूरी है कि किसने काम किया, किस मंशा से किया। भाजपा ने जो वादे किए, जो एलान‍ किए हम जमीन पर उतार रहे हैं।
  4. पीएम ने कहा कि दूसरी सरकारें आएंगी तो वह केंद्र की याेजनाओं को लागू करने में आनाकानी करेगी। झारखंड के लिए गौरव की बात है कि उसने आयुष्‍मान भारत की लांचिंग कर पूरे देश को दिशा दी। डबल इंजन की सरकार में केंद्र और राज्‍य की योजनाओं का फायदा लोगों को अधिक मिलता है। उज्‍जवला योजना से देश के 8करोड़ लोगों को लाभ मिला। झारखंड के 37 लाख लोगाें को दूसरा सिलिंडर मुफ्त मिला। यही डबल फायदा है। पीएम किसान के साथ ही सीएम किसान आशीर्वाद योजना के जरिये डबल इंजन की सरकार ने आपके घर तक लाभ पहुंचाया। इससे विकास में निरंतरता होती है।
  5. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा की सरकार ने यहां के खनिजों का बड़ा हिस्‍सा यहां के विकास के काम आ रहा है। मैं आपको विश्‍वास दिलाता हूं कि हम ऐसा एक गरीब भी नहीं रहने देंगे, जिसके पास अपना घर न हो। कहा कि सरकारें बदलती है तो क्‍या हाल होता है, मैं बता देता हूं। यूपी का उदाहरण देते हुए कहा कि जबतक पुरानी सरकार थी कागज पर घर बन रहे थे। जैसे योगी जी की सरकार बनी सबसे ज्‍यादा घर उत्‍तर प्रदेश में बन रहे हैं।

  6. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहले शाम छह बजे जनजीवन थम जाता था। आज रात भर लोग सामान्‍य आवागमन कर रहे हैं। यह बड़ा बदलाव है। सरकार ने सबके लिए समृद्धि का रास्‍ता खोला है। पहले झारखंड में पिछले दरवाजे से सरकार बनती थी। यहां के विपक्षी दलों का एकमात्र उद्देश्‍य है सत्‍ता भोग। इसलिए एक बार फिर वे आपसे वोट मांग रहे हैं।
  7. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि झारखंड युवा अवस्‍था में है। इस दौरान यहां जो दिशा मिलेगी, उसका राज्‍य के भविष्‍य पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा। बीते पांच वर्षों में यहां की भाजपा सरकार ने सामाजिक न्‍याय के पांच बड़े काम किए। सम्‍मान, सुरक्षा पर बड़े काम हुए। भाजपा ने झारखंड में भ्रष्‍टाचार खत्‍म करने के लिए दिन-रात काम किया। भाजपा ने समाज के हर आदमी का गौरव बढ़ाया। नक्‍सलवाद और अपराध से मुक्ति के लिए बेहतर प्रयास किया। आप याद कीजिए पांच साल पहले क्‍या स्थिति थी।
  8. प्रधानमंत्री ने कहा कि यहां का एक-एक बच्‍चा कमल निशान के साथ खड़ा हैं। जब भाजपा का जनाधार इतना नहीं था, कांग्रेस के लोग हमारा मजाक उड़ाते थे। तब से झारखंड की भावना हमारे साथ रही। वर्ष 2014 और फिर 2019 में आपने फिर से व्‍यापक जनसमर्थन देकर हमारी सरकार बनाई। यहां के सैलाब से इस बार के चुनावी नतीजे प्रतिलक्षित हो रहे हैं। यहां फिर से भाजपा की सरकार बननी बहुत जरूरी है।
  9. प्रधानमंत्री ने कहा राम-राम। लातेहार में मारे गए पुलिसकर्मियों के प्रति संवेदना जताई। कहा कि इतनी भारी संख्‍या में पहुंचे हैं। आपका अपनाअपन मेरी ऊर्जा का श्रोत है। मुझे बार-बार झारखंड आने के लिए प्रेरित करता है। मैं आपके पास खींचा चला आता हूं। डालटनगंज में चुनावी सभा का आगाज करते हुए आनंद की अनुभूति हो रही है। पलामू भाजपा के लिए मजबूत किला रहा है। पूरे भारत में कमल शान से खिला है, इसके लिए आप सब का आशीर्वाद काम आया।
  10. प्रधानमंत्री ने सीएम को भावी मुख्‍यमंत्री के रूप में संबोधित किया। उन्‍होंने वीडी राम, ओम माथुर, समेत भाजपा उम्‍मीदवारों आौर भाजपा नेताओं का अभिवादन किया। आलोक चौरसिया, शशिभूषण मेहता, विनोद सिंह, सत्‍येंद्र तिवारी, भानू प्रताप शाही, रघुपाल सिंह, जनार्दन पासवान को भारत माता की जय बोलकर उत्‍साही भीड़ से आशीर्वाद दिलाया। प्रधानमंत्री का संबोधन शुरू। भारत माता की जय। भारत माता की जय के नारे लगााए। पेड़ पर चढ़े युवकों को नीचे उतरने की अपील की। कहा कि सारे नौजवान बहुत समझदार हैं। कुछ लोग बोलते हैं चढ़ जाने के बाद नीचे उतरना नहीं आता। आपकी यही कला मुझे काम करने की ताकत देता रहता है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.