Move to Jagran APP

PM Modi in Jharkhand: राजनीतिक अस्थिरता रही झारखंड में नक्सलवाद की वजह Jharkhand Election 2019

Jharkhand Assembly Election 2019 प्रधानमंत्री ने कहा कि झारखंड में पांच वर्ष पूर्व अस्थिरता भ्रष्टाचार और नक्सलवाद चरम पर था। पलामू में शाम छह बजे जीवन थम जाता था।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 25 Nov 2019 08:18 PM (IST)Updated: Mon, 25 Nov 2019 08:18 PM (IST)
PM Modi in Jharkhand: राजनीतिक अस्थिरता रही झारखंड में नक्सलवाद की वजह Jharkhand Election 2019
PM Modi in Jharkhand: राजनीतिक अस्थिरता रही झारखंड में नक्सलवाद की वजह Jharkhand Election 2019

राज्य ब्यूरो, रांची :  Jharkhand Assembly Election 2019 पलामू के चियांंकी में सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि झारखंड में पांच वर्ष पूर्व अस्थिरता, भ्रष्टाचार और नक्सलवाद चरम पर था। पलामू में शाम छह बजे जीवन थम जाता था। रांची से पलामू आना-जाना बंद हो जाता था। आज स्थिति करीब-करीब सामान्य हो रही है। झारखंड में नक्सलवाद की समस्या थी क्योंकि यहां राजनीतिक अस्थिरता थी।

loksabha election banner

सरकार पिछले दरवाजे से बनती थी

प्रधानमंत्री ने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि झारखंड में कभी पिछले दरवाजे से सरकार बनती थी। इसके पीछे का लक्ष्य स्वार्थ और सत्ता भोग था। स्वार्थी लोगों में झारखंड की सेवा की भावना नहीं थी, सत्ता भोग एजेंडा था। झारखंड के संसाधनों का दुरुपयोग किया जाता था। कहा, ऐसे लोग एक बार फिर भ्रमित कर रहे हैं। आपसे वोट मांग रहे हैं। इनकी नजर यहां की मिट्टी के नीचे की संपदा पर है। जमीन के ऊपर रहने वालों के जीव की इन्हें कोई ङ्क्षचता नहीं है।

बताया, सरकारें बदलती हैं तो क्या होता है...

प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश का उल्लेख करते हुए बताया कि सरकारें बदलने पर क्या होता है। आवास योजना का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले योजना के लाभुकों की लिस्ट बनाने की भी परवाह नहीं की जाती थी। केंद्र सरकार ने पैसे दिए लेकिन घर बनाने का काम नहीं हुआ। योगी जी आए तो आज सबसे ज्यादा आवास उत्तर प्रदेश में गरीबों को मिले। झारखंड में हम गरीबों के लिए घर बना सकें इसलिए जरुरी है कि आप भाजपा को दोबारा चुने। कोई और आएगा तो उन्हें परवाह नहीं होगी। पिछले 70 सालों में हमने ऐसा ही देखा है। पीएम ने आयुष्मान योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक योजना की शुरुआत झारखंड से हुई थी। झारखंड ने ही इस योजना को अपनाकर पूरे देश को दिशा दिखाई।

गिनाए डबल इंजन की सरकार के फायदे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डबल इंजन सरकार के फायदों को गिनाया। कहा, दिल्ली और रांची में डबल इंजन की सरकार से झारखंड को फायदा मिला है। उज्ज्वला योजना के तहत देश में आठ करोड़ और झारखंड में 33 लाख लोगों को मुफ्त गैस कनेक्शन का लाभ मिला। दूसरा सिलेंडर राज्य की भाजपा सरकार ने दिया।

संवाद की शैली में लोगों से पूछा भी कि हुआ कि नहीं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की भी चर्चा की। कहा, इस योजना के तहत किसानों के खाते में सीधे मदद दी जा रही है। झारखंड में छोटे किसानों को पांच एकड़ तक जमीन के लिए 25 हजार तक मिल रहा है। कहा, डबल इंजन का यही लाभ होता है कि विकास की निरंतरता बनी रहती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.