Move to Jagran APP

Jharkhand Election Result 2019: 293 करोड़पति प्रत्याशियों में 51 बने विधायक

Jharkhand Election Results 2019 नए विधायकों में कांग्रेस प्रत्याशी रामेश्वर उरांव के पास सर्वाधिक 28 करोड़ की संपत्ति हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 24 Dec 2019 07:47 AM (IST)Updated: Tue, 24 Dec 2019 09:41 AM (IST)
Jharkhand Election Result 2019: 293 करोड़पति प्रत्याशियों में 51 बने विधायक
Jharkhand Election Result 2019: 293 करोड़पति प्रत्याशियों में 51 बने विधायक

रांची, दिलीप कुमार। Jharkhand Election Results 2019 झारखंड विधानसभा में पहुंचने वाले 81 विधायकों में 51 विधायक ऐसे हैं, जो करोड़पति हैं। इनमें लोहरदगा के कांग्रेस विधायक रामेश्वर उरांव सर्वाधिक 28 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ पहले पायदान पर हैं। दूसरे व तीसरे स्थान पर पांकी के भाजपा विधायक कुशवाहा शशि भूषण मेहता के पास 27 करोड़ रुपये की संपत्ति व हजारीबाग के भाजपा विधायक मनीष जायसवाल के पास भी 27 करोड़ रुपये की संपत्ति है। चौथे स्थान पर सिल्ली के आजसू विधायक सुदेश कुमार महतो हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव-2019 में कुल 293 करोड़पति प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, जिनमें सिर्फ 51 प्रत्याशियों के सिर ही जीत का सेहरा बंधा है।

loksabha election banner

जीते हुए करोड़पति प्रत्याशी

  • लंबोदर महतो : आजसू पार्टी के गोमिया प्रत्याशी। कुल संपत्ति एक करोड़ रुपये।
  • सीपी सिंह : भाजपा के रांची प्रत्याशी। कुल संपत्ति पांच करोड़ रुपये। 
  • राजेंद्र प्रसाद सिंह : कांग्रेस से बेरमो के प्रत्याशी। कुल संपत्ति 13 करोड़ रुपये।
  • नीलकंठ सिंह मुंडा : भाजपा के खूंटी के प्रत्याशी। कुल संपत्ति चार करोड़ रुपये।
  • जगन्नाथ महतो : झामुमो के डुमरी से प्रत्याशी। कुल संपत्ति एक करोड़ रुपये।
  • राज सिन्हा : धनबाद से भाजपा के प्रत्याशी। कुल संपत्ति तीन करोड़ रुपये।
  • सुदेश महतो : सिल्ली से आजसू पार्टी के प्रत्याशी। कुल संपत्ति 18 करोड़।
  • हेमंत सोरेन : बरहेट व दुमका से झामुमो के प्रत्याशी। कुल संपत्ति आठ करोड़ रुपये।
  • आलमगीर आलम : पाकुड़ से कांग्रेस प्रत्याशी। कुल संपत्ति सात करोड़ रुपये।
  • भानु प्रताप शाही : भवनाथपुर से भाजपा के प्रत्याशी। कुल संपत्ति चार करोड़ रुपये।
  •  रामेश्वर उरांव : लोहरदगा से कांग्रेस प्रत्याशी। कुल संपत्ति 28 करोड़ रुपये।
  • नवीन जायसवाल : हटिया से भाजपा के प्रत्याशी। कुल संपत्ति पांच करोड़ रुपये।
  • कुशवाहा शशि भूषण मेहता : पांकी से भाजपा प्रत्याशी। कुल संपत्ति 27 करोड़ रुपये।
  • मनीष जायसवाल : हजारीबाग से भाजपा प्रत्याशी। कुल संपत्ति 27 करोड़ रुपये।
  • हाजी हुसैन अंसारी : मधुपुर से झामुमो प्रत्याशी। कुल संपत्ति सात करोड़ रुपये।
  • डॉ. नीरा यादव : कोडरमा से भाजपा की प्रत्याशी। कुल संपत्ति तीन करोड़ रुपये।
  • सरयू राय : जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय प्रत्याशी। कुल संपत्ति चार करोड़ रुपये।
  • बाबूलाल मरांडी : धनवार सीट से झाविमो के प्रत्याशी। कुल संपत्ति एक करोड़ रुपये।
  • रामदास सोरेन : घाटशिला से झामुमो के प्रत्याशी। कुल संपत्ति नौ करोड़ रुपये।
  • अमित कुमार मंडल : गोडडा से भाजपा के प्रत्याशी। कुल संपत्ति सात करोड़ रुपये।
  • रणधीर कुमार सिंह : सारठ से भाजपा प्रत्याशी। कुल संपत्ति पांच करोड़ रुपये।
  • दीपिका पांडेय सिंह : महगामा से कांग्रेस के प्रत्याशी। कुल संपत्ति चार करोड़ रुपये।
  • सबिता महतो : ईचागढ़ से झामुमो प्रत्याशी। कुल संपत्ति चार करोड़ रुपये।
  • सीता सोरेन : जामा से झामुमो प्रत्याशी। कुल संपत्ति चार करोड़ रुपये।
  • बन्ना गुप्ता : जमशेदपुर पश्चिमी से कांग्रेस प्रत्याशी। कुल संपत्ति चार करोड़ रुपये।
  • स्टीफन मरांडी : महेशपुर से झामुमो प्रत्याशी। कुल संपत्ति चार करोड़ रुपये।
  •  दशरथ गगराई : खरसांवा से झामुमो प्रत्याशी। कुल संपत्ति चार करोड़ रुपये।
  • सुदिव्य कुमार : गिरिडीह से झामुमो प्रत्याशी। कुल संपत्ति तीन करोड़ रुपये।
  • आलोक कुमार चौरसिया : डालटनगंज से भाजपा प्रत्याशी। कुल संपत्ति तीन करोड़ रुपये।
  • कमलेश कुमार सिंह : हुसैनाबाद से कांग्रेस प्रत्याशी। कुल संपत्ति तीन करोड़ रुपये।
  • जयप्रकाश भाई पटेल : मांडू से भाजपा प्रत्याशी। कुल संपत्ति तीन करोड़ रुपये।
  • ढुल्लू महतो : बाघमारा से भाजपा प्रत्याशी। कुल संपत्ति तीन करोड़ रुपये।
  • रामचंद्र चंद्रवंशी : विश्रामपुर से भाजपा के प्रत्याशी। कुल संपत्ति एक करोड़ रुपये।
  • इरफान अंसारी : जामताड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी। कुल संपत्ति दो करोड़ रुपये।
  • नलीन सोरेन : शिकारीपाड़ा से झामुमो के प्रत्याशी। कुल संपत्ति दो करोड़ रुपये।
  • चंपई सोरेन : सरायकेला से झामुमो के प्रत्याशी। कुल संपत्ति दो करोड़ रुपये।
  • राजेश कच्छप : खिजरी से कांग्रेस प्रत्याशी। कुल संपत्ति दो करोड़ रुपये।
  • बैद्यनाथ राम : लातेहार से झामुमो के प्रत्याशी। कुल संपत्ति दो करोड़ रुपये।
  • मथुरा प्रसाद महतो : टुंडी से झामुमो प्रत्याशी। कुल संपत्ति दो करोड़ रुपये।
  • बिरंची नारायण : बोकारो से भाजपा प्रत्याशी। कुल संपत्ति दो करोड़ रुपये।
  • पूर्णिमा नीरज सिंह : झरिया से कांग्रेस प्रत्याशी। कुल संपत्ति एक करोड़ रुपये।
  • भूषण तिर्की : गुमला से झामुमो के प्रत्याशी। कुल संपत्ति एक करोड़ रुपये।
  • सुखराम उरांव : चक्रधरपुर से झामुमो के प्रत्याशी। कुल संपत्ति एक करोड़ रुपये।
  • दिनेश विलियम मरांडी : लिट्टीपाड़ा से झामुमो प्रत्याशी। कुल संपत्ति एक करोड़ रुपये।
  •  दीपक बिरुआ : चाईबासा से झामुमो के प्रत्याशी। कुल संपत्ति एक करोड़ रुपये।
  • निरल पूर्ति : मझगांव से झामुमो के प्रत्याशी। कुल संपत्ति एक करोड़ रुपये।
  • प्रदीप यादव : पोड़ेयाहाट से झाविमो के प्रत्याशी। कुल संपत्ति एक करोड़ रुपये।
  • केदार हाजरा : जमुआ से भाजपा प्रत्याशी। कुल संपत्ति एक करोड़ रुपये।
  • रामचंद्र सिंह : मनिका से कांग्रेस प्रत्याशी। कुल संपत्ति एक करोड़ रुपये।
  • लोबिन हेम्ब्रोम : बोरियो से झामुमो के प्रत्याशी। कुल संपत्ति एक करोड़ रुपये।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.