Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019: नीतीश-पीके, रामविलास-चिराग, राबड़ी-तेजस्‍वी होंगे स्‍टार प्रचारक

Jharkhand Assembly Election 2019 ये दिग्गज अपने-अपने दलों के प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करने आएंगे। विभिन्न दलों ने इन्हें अपने स्टार प्रचारक के रूप में तय किया है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 14 Nov 2019 09:38 AM (IST)Updated: Thu, 14 Nov 2019 09:38 AM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: नीतीश-पीके, रामविलास-चिराग, राबड़ी-तेजस्‍वी होंगे स्‍टार प्रचारक
Jharkhand Assembly Election 2019: नीतीश-पीके, रामविलास-चिराग, राबड़ी-तेजस्‍वी होंगे स्‍टार प्रचारक

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 विधानसभा चुनाव में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, सांसद, चिराग पासवान जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर, तेजस्वी यादव जैसे दिग्गज अपने-अपने दलों के प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करने आएंगे। विभिन्न दलों ने इन्हें अपने स्टार प्रचारक के रूप में तय किया है।

loksabha election banner

झारखंड में भाजपा से अलग होकर अकेले चुनाव लड़ रहे जदयू ने 20 स्टार प्रचारकों की सूची बनाई है। इनमें बिहार के मुख्यमंत्री सह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर, लोकसभा सदस्य राजीव रंजन सिंह, राज्यसभा सदस्य आरसीपी सिंह, बिहार के मंत्री सह झारखंड प्रभारी रामसेवक सिंह, मंत्री संजय कुमार झा, झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू आदि के नाम शामिल हैं।

राजद ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पूर्व मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, तेज प्रताप यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव मीसा भारती, रघुवंश प्रसाद सिंह सहित 40 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है। इसी तरह, लोजपा ने 20 स्टार प्रचारक बनाए हैं। इनमें केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, सांसद चिराग पासवान आदि प्रमुख हैं। आजसू पार्टी  ने 40 स्टार प्रचारक बनाए हैं। इनमें केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो, सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, मंत्री रामचंद्र सहिस, विधायक राजकिशोर महतो, पूर्व मंत्री उमाकांत रजक आदि प्रमुख हैं।

वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 37 स्टार प्रचारक बनाए हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन, पूर्व मंत्री स्टीफन मरांडी, चंपई सोरेन, हाजी हुसैन अंसारी, पूर्व स्पीकर शशांक शेखर भोक्ता आदि प्रमुख हैं। झारखंड पार्टी के 12 स्टार प्रचारक बनाए गए हैं। इनमें पूर्व मंत्री एनोस एक्का उनकी पत्नी मेनोन एक्का प्रमुख हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.