Move to Jagran APP

Jharkhand Election 2019: बोकारो में सर्वाधिक, जगन्नाथपुर में सबसे कम; यहां देखें किस विधानसभा में कितने मतदाता

Jharkhand Assembly Election 2019. झारखंड के 59.53 फीसद लोग नेताओं का भविष्य तय करेंगे। 22617612 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 03 Nov 2019 09:55 AM (IST)Updated: Mon, 04 Nov 2019 11:56 PM (IST)
Jharkhand Election 2019: बोकारो में सर्वाधिक, जगन्नाथपुर में सबसे कम; यहां देखें किस विधानसभा में कितने मतदाता
Jharkhand Election 2019: बोकारो में सर्वाधिक, जगन्नाथपुर में सबसे कम; यहां देखें किस विधानसभा में कितने मतदाता

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 - विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल आबादी के 59.53 फीसद आबादी नेताओं का भविष्य तय करेगी। इस चुनाव में कुल 2,26,17,612 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। विधानसभा चुनाव को लेकर पिछले माह 12 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया है। इसी सूची के आधार पर विधानसभा चुनाव होगा। हालांकि विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन की अंतिम तिथि तक इसमें नाम जोड़ा जाएगा ताकि कोई भी योग्य मतदाता मतदान से वंचित न रहे।

loksabha election banner

लोकसभा चुनाव के बाद सितंबर में हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण के बाद 86,864 पुरुष तथा 1,06,872 महिलाओं का नाम नए मतदाताओं की सूची में शामिल किया गया है। इस तरह, 1,93,736 मतदाताओं के नए नाम मतदाता सूची में शामिल किए गए। इसमें लगभग 23 हजार नाम हटाए गए हैं। इनमें से कई नाम दो-दो जगहों पर मतदाता सूची में शामिल थे, तो कई मतदाताओं की मृत्यु हो गई थी।

कई विधानसभाओं में पुरुषों से अधिक महिला मतदाता

राज्य के 81 विधानसभा क्षेत्रों में से कई क्षेत्रों में पुरुष मतदाताओं से अधिक महिला मतदाता हैं। उदाहरण के रूप में लिट्टीपाड़ा विस क्षेत्र में 97,531 पुरुषों की तुलना में 1,00,215 महिला मतदाता हैं। इसी तरह महेशपुर में 1,06,490 की तुलना में 1,06,882, शिकारीपाड़ा में 1,01,473 की तुलना में 1,02,578, घाटशिला में 1,19,805 की तुलना में 1,19,873, खरसावां में 1,02,240 की तुलना में 1,02,601 महिलाएं हैं।

चाईबासा में 1,01,610 की तुलना 1,04,168, मझगांव में 93,338 की तुलना में 97,512, मनोहरपुर में 98,228 की तुलना में 98,527, चक्रधरपुर में 89,882 की तुलना में 89,844, खूंटी में 1,02,993 की तुलना में 1,04,861, जबकि सिमडेगा में 1,10,617 पुरुषों की तुलना में 1,11,558 महिला मतदाता हैं।

बोकारो में सर्वाधिक, जगन्नाथपुर में सबसे कम मतदाता

राज्य की 81 विधानसभा सीटों में बोकारो में सर्वाधिक मतदाता हैं। यहां मतदाताओं की संख्या पांच लाख से अधिक कुल 5,14,405 मतदाता हैं। वहीं, जगन्नाथपुर सीट में सबसे कम मतदाता हैं। यहां दो लाख मतदाता भी नहीं हैं। यहां मतदाताओंं की संख्या 1,73,798 है।

किस विधानसभा में कितने मतदाता

राजमहल 294460

बोरियो में 246631

बरहेट में 192714

लिट्टीपाड़ा में 197390

पाकुड़ में 316886

महेशपुर में 213372

शिकारीपाड़ा में 204051

दुमका में 245293

जामा में 205282

जरमुंडी में 223094

नाला में 218248

जामताड़ा में 269375

मधुपुर में 303348

सारठ में 268294

देवघर 358331

पोड़ैयाहाट 270726

गोड्डा 280044

महागामा 289010

कोडरमा 331825

बरकट्ठा 332039

बरही 283327

मांडू 379203

हजारीबाग 375565

बड़कागांव 334540

रामगढ़ 307071

सिमरिया 324788

चतरा 369395

धनवार 303069

बगोदर 313861

जमुआ 28275

गांडेय 261650

गिरिडीह 260770

डुमरी 266442

गोमिया 273288

बेरमो 306342

बोकारो 514405

चंदनकियारी 236991

सिंदरी 312595

निरसा 303239

धनबाद 425908

झरिया 294115

टुंडी 275381

बाघमारा 279849

बहरागोड़ा 222378

घाटशिला 239678

पोटका 283969

जुगसलाई 322523

जमशेदपुर पूर्वी 300450

जमशेदपुर पश्चिमी 347997

इचागढ़ 252418

सरायकेला 327986

खरसावां  204841

चाईबासा 205778

मझगांव 190850

जगन्नाथपुर 173798

मनोहरपुर 196755

चक्रधरपुर 179726

तमाड़ 203729

सिल्ली 199275

खिजरी 326837

रांची 336635

हटिया 431411

कांके 403606

मांडर 319299

तोरपा 179784

खूंटी 207854

सिसई 229723

गुमला 218475

बिशुनपुर 232416

सिमडेगा 222175

कोलेबिरा 192998

लोहरदगा 240530

मनिका 232277

लातेहार 263543

पांकी 262107

डाल्टनगंज 341860

बिश्रामपुर 306112

छतरपुर 259126

हुसैनाबाद 273981

गढ़वा 361187

भवनाथपुर 373805


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.