Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019: समाप्त हुई आदर्श चुनाव आचार संहिता, अब विकास कार्यों को मिलेगी गति

झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद 1 नवंबर 2019 से आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू थी।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 26 Dec 2019 12:45 PM (IST)Updated: Thu, 26 Dec 2019 12:45 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: समाप्त हुई आदर्श चुनाव आचार संहिता, अब विकास कार्यों को मिलेगी गति
Jharkhand Assembly Election 2019: समाप्त हुई आदर्श चुनाव आचार संहिता, अब विकास कार्यों को मिलेगी गति

धनबाद, जेएनएन। झारखंड विधानसभा चुनाव- 2019 की प्रक्रिया पूर्ण होते ही झारखंड में लागू आदर्श चुनाव आचार संहिता हटा ली गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने इस बाबत झारखंड के मुख्य सचिव को सूचिता किया है। इसके साथ ही नए विकास कार्यों को शुरू करने पर लगी रोक समाप्त हो गई है।

loksabha election banner

 

झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद 1 नवंबर 2019 से आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू थी। विधानसभा चुनाव के बाद निर्वाचित विधायकों की सूची चुनाव आयोग द्वारा राज्यपाल को साैंपने के बाद चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण मानी जाती है। बुधवार को राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चाैबे ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को निर्वाचित विधायकों की सूची साैंपी थी। इसके बाद गुरुवार को भारत निर्वाचन आयोग के प्रधान सचिव सुमीत मुखर्जी ने आदर्श चुनाव आचार संहिता हटा लेने की जानकारी पत्र लिखकर कैबिनेट सचिव, भारत सरकार, झारखंड के मुख्य सचिव और झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को दी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.