Move to Jagran APP

Jharkhand Election 2019: नहीं आए नीतीश-राबड़ी-सोनिया-मनमोहन, बड़े स्टार प्रचारकों का इंतजार करता रह गया चुनावी मंच

Jharkhand Assembly Election 2019. झारखंड प्रदेश जदयू नीतीश के लिए तरसते रहा। राजद के लिए राबड़ी देवी भ्‍ाी नहीं आईं। प्रचारकों में सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह का भी नाम था।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 19 Dec 2019 07:18 PM (IST)Updated: Thu, 19 Dec 2019 07:18 PM (IST)
Jharkhand Election 2019: नहीं आए नीतीश-राबड़ी-सोनिया-मनमोहन, बड़े स्टार प्रचारकों का इंतजार करता रह गया चुनावी मंच
Jharkhand Election 2019: नहीं आए नीतीश-राबड़ी-सोनिया-मनमोहन, बड़े स्टार प्रचारकों का इंतजार करता रह गया चुनावी मंच

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 - झारखंड विधानसभा चुनाव में एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, स्मृति इरानी, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जैसे दिग्गज स्टार प्रचारकों ने ताबड़तोड़ जनसभाएं कीं, वहीं दूसरी ओर चुनावी मंच कई अन्य बड़े स्टार प्रचारकों का इंतजार ही करता रहा। कई छोटे-बड़े दलों के दिग्गज नेता चुनाव प्रचार करने झारखंड नहीं आ सके। इनमें कुछ पार्टी के मुखिया भी शामिल हैं।

loksabha election banner

अपने सबसे बड़े स्टार प्रचारक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए जदयू के प्रत्याशी तरसते रहे। प्रदेश जदयू को उम्मीद थी कि उनके सबसे बड़े नेता और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार चुनाव प्रचार करने झारखंड आएंगे। इसलिए स्टार प्रचारकों की सूची में उनका भी नाम सबसे ऊपर था। लेकिन, नीतीश ने ऐन वक्त पर दो टूक कह दिया कि उनके झारखंड जाने की जरूरत ही नहीं है।

हालांंकि, उनके निर्देश पर बिहार के कई मंत्रियों और सांसदों ने लगातार पार्टी प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार किया। पार्टी ने प्रशांत किशोर को भी स्टार प्रचारक में शामिल किया था, लेकिन वे भी चुनाव प्रचार से नदारद रहे। नीतीश की पार्टी झारखंड में 48 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इधर, कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों में राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के अलावा सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह को भी शामिल किया था।

राहुल गांधी तो कई जनसभाओं में शामिल हुए, लेकिन प्रियंका गांधी अंतिम चरण में महज एक जनसभा ही कर सकीं। दूसरी तरफ, सोनिया गांधी तथा मनमोहन सिंह चुनाव प्रचार में नहीं आ सके। इसी तरह, राजद के स्टार प्रचारकों में बिहार की पूर्व मंत्री राबड़ी देवी तथा मीसा भारती का भी नाम था। लेकिन, ये दोनों चुनाव प्रचार में नहीं आ सके। स्टार प्रचारक के रूप में शामिल तेज प्रताप भी चुनाव प्रचार से दूर ही रहे।

समाजवादी पार्टी ने मुलायम सिंह यादव तथा अखिलेश यादव को स्टार प्रचारकों की सूची में सबसे ऊपर रखा था, लेकिन दोनों नेता चुनाव प्रचार करने झारखंड नहीं आ सके। ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी भी चुनाव प्रचार करने झारखंड नहीं आ पाईं। कई अन्य दलों के भी बड़े स्टार प्रचारक चुनाव प्रचार करने झारखंड नहीं आ सके। कुछ बड़े स्टार प्रचारक ऐसे भी रहे जो एकाध जनसभा ही कर सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.