Manika Jharkhand Election Result 2019: मनिका में कांग्रेस से रामचंद्र सिंह 16240 वोटों से जीते
Manika Jharkhand Election Result 2019 मनिका विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र सिंह ने जीत हासिल की है।
रांची, जेएनएन। Manika Jharkhand Election Result 2019 मनिका विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र सिंह ने जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के रघुपाल सिंह को 16240 वोट से हराया। कांग्रेस के रामचंद्र सिंह को 74000 मत जबकि भाजपा के रघुपाल सिंह को 57760 वोट मिले।
मनिका विधानसभा क्षेत्र में 44 वर्षों से जीत के लिए संघर्ष करने वाली कांग्रेस पार्टी का सपना भी इस बार के चुनाव में वोटरों ने पूरा कर दिया। यहां कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र सिंह ने चुनावी जीत हासिल कर राजद छोड़कर कांग्रेस में शामिल होते ही मनिका विधानसभा क्षेत्र से टिकट देने के पार्टी आलाकमान की ओर से लिए गए फैसले को सही साबित कर दिया। रामचंद्र सिंह को राजनीति का लंबा अनुभव रहा है।
1. कांग्रेस : रामचंद्र सिंह 74000
2. भाजपा : रघुपाल सिंह 57760
3. नोटा : 4980
बता दें कि 2014 के विधानसभा चुनाव भाजपा के हरिकृष्ण सिंह 1083 वोटों से चुनाव जीते थे। इस बार उन्हें यहां से टिकट नहीं मिला है। उनके स्थान पर भाजपा रघुपाल सिंह को मैदान में उतारा है।