Chatra Assembly Election 2019: चतरा में 57 फीसद मतदान, दूर-दूर से बूथ पर पहुंचे वोटर
Jharkhand Assembly Election 2019. पहले चरण के मतदान के तहत चतरा क्षेत्र में वोट डाले गए। मतदाता पूरे उत्साह से मतदान करते नजर आए।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 30 Nov 2019 10:30 AM (IST)Updated: Sat, 30 Nov 2019 07:34 PM (IST)
चतरा, जासं। झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के तहत चतरा क्षेत्र में 57 फीसद मतदान हुआ। मतदाताओं ने पूरे उत्साह से मतदान किया। तीन बजे तक 56.59 फीसद दर्ज किया गया। वोटिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें नजर आईं। खासकर महिलाओं की लंबी कतारें दिखी। वोटिंग सुबह सात बजे शुरू हुई और यह दोपहर बाद 3 बजे तक जारी रही। सुबह नौ बजे तक चतरा विधानसभा में 11.47 फीसद मतदान हुआ। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। सुरक्षा बल के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ बूथों पर तैनात नजर आए। वहीं 1 बजे तक यहां 46.21 फीसद मतदान हो चुका था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें