Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019: आसान शब्‍दों में समझें अमित शाह के झारखंड दौरे के मायने; भाषण की 10 खास बातें

Amit Shah in Jharkhand. केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि झारखंड अलग राज्य की मांग को कांग्रेस ने नहीं पूरा किया। अटल विहारी वाजपेयी ने अलग राज्य बनाया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 18 Sep 2019 07:17 PM (IST)Updated: Thu, 19 Sep 2019 07:12 AM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: आसान शब्‍दों में समझें अमित शाह के झारखंड दौरे के मायने; भाषण की 10 खास बातें
Jharkhand Assembly Election 2019: आसान शब्‍दों में समझें अमित शाह के झारखंड दौरे के मायने; भाषण की 10 खास बातें

रांची, जेएनएन। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को सिद्धो कान्हू की धरती से जोहार जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ कर झारखंड विधानसभा के चुनाव प्रचार का आगाज कर दिया है। यह यात्रा तीन चरणों में पूरे प्रदेश में घूमकर रांची पहुंचेगी। इस मौके राज्य के मुखिया रघुवर दास मौजूद रहे। इस मौके पर अमित शाह ने विश्वास जताया कि एक बार फिर भाजपा झारखंड में सरकार बनाएगी। अमित शाह अपने इस झारखंड दौरे पर क्या प्रमुख बातें कही, आइए 10 प्वाइंट में जानते हैं।

loksabha election banner

गृह मंत्री अमित शाह के भाषण की 10 खास बातें

1. जोहार जन आशीर्वाद यात्रा शुरू करने से पहले जामताड़ा में मां काली का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंच पर पहुंचते ही हाथ हिलाकर समर्थकों का अभिवादन किया।

2. जनसभा को संबोधित करने के बाद अमित शाह ने पार्टी का झंडा दिखाकर जन आशीर्वाद यात्रा शुरू की। यात्रा के लिए बने रथ में मुख्यमंत्री रघुवर दास सवार थे।

3. अमित शाह ने संबोधन के पहले भारत माता के जयकारे लगाए। उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य की मांग को कांग्रेस ने नहीं पूरा किया। वाजपेयी ने अलग राज्य बनाया और पीएम मोदी ने झारखंड को संवारने का काम किया।

4. झारखंड में अपार संभावना है। यहां भरपूर खनिज है। पूरा देश एक ओर और झारखंड एक ओर है। यह बाबा बैद्यनाथ की धरती है। मां चंचला की भूमि है। स्वतंत्रता संग्राम यहीं से आरंभ हुआ था।

5. केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने 13वें वित्त आयोग में झारखंड को 55, 200 करोड़ रुपये दिए। पांच साल में पीएम मोदी ने 14वें वित्त आयोग में 1 लाख 45 हजार 345 करोड़ रुपये दिए।

6. पूर्ण बहुमत के कारण पांच साल में झारखंड का विकास हुआ। देवघर में एम्स और दुमका में मेडिकल कॉलेज बन रहा है। आदिवासियों के घर में हर महीने 35 किलो अनाज पहुंचाया जा रहा है।

7. 4.5 लाख घर, 35 लाख शौचालय और झारखंड के लोगों को पांच लाख का मुफ्त इलाज योजना मिला। लुगुबुरु पहाड़ पर लगने वाले मेला को राजकीय महोत्सव घोषित किया।

8. कहा कि पिछले पांच साल में बहुत काम हुआ है। और अगले पांच साल में बहुत कुछ करना है। पूर्ण बहुमत की सरकार से ही झारखंड का विकास संभव हुआ है। नक्सल मुक्त राज्य बन रहा है। दिन दुनी रात चौगुनी विकास हो रहा है।

9. मोदी जी और रघुवर दास जी के नेतृत्व में झारखंड में कई विकास के कार्य हुए हैं। यह डबल इंजन की सरकार के कारण संभव हुआ। क्योंकि ऊपर मोदीजी की सरकार है और नीचे रघुवर दास की।

10. अमित शाह ने रघुवर सरकार के नेतृत्व पर मुहर लगाते हुए कहा कि कहा कि भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाइए। रघुवर दास को आशीर्वाद दीजिए। संथाल की 18 सीटें भाजपा को दें। झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा बहुमत प्राप्त कर सत्ता में लौटती है तो रघुवर दास ही मुख्यमंत्री बनेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.