Jharkhand Assembly Election 2019: झाविमो ने 15 उम्मीदवारों की 5वीं सूची जारी की, सरोज सिंह को धनबाद से मिला टिकट
Jharkhand Assembly Election 2019. बाबूलाल मरांडी की पार्टी झाविमो ने अपने प्रत्याशियों की पांचवीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में 15 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है।
रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) ने अपने प्रत्याशियों की पांचवीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में 15 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है। इस सूची के अनुसार जमुआ से चंद्रिका महथा को टिकट दिया गया है। राजकुमार यादव राजमहल से चुनाव लड़ेंगे। टुंडी से सबा अहमद को पार्टी ने टिकट दिया है। सरोज सिंह को धनबाद विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में खड़ा किया गया है।
मो आरिफ अहमद कुरैशी को रामगढ़ से प्रत्याशी बनाया गया है। बेरमो से राम किंकर पांडेय, देवघर से निर्मला भारती, गिरिडीह से चुन्नूकांत प्रसाद, झरिया से योंगेद्र यादव, बोरियो से बाबूराम मुर्मू, बरहेट से होपना टुडू, लिट्टीपाड़ा से रसका हेम्ब्रम, नाला से पुष्पा सोरेन, जामताड़ा से अब्दुल मन्नान अंसारी, महेशपुर से शिवधन हेम्ब्रम को टिकट दिया गया है।
झाविमो ने रामगढ़ से आरिफ अहमद और गिरिडीह से चुन्नूकांत को उतारा
विधानसभा प्रत्याशी
- रामगढ़ आरिफ अहमद कुरैशी,
- बेरमो राम किंकर पांडेय
- देवघर निर्मला भारती
- गिरिडीह चुन्नूकांत प्रसाद
- धनबाद सरोज सिंह
- झरिया योगेंद्र यादव
- टुंडी डा. सबा अहमद
- राजमहल राजकुमार यादव
- बोरियो बाबूराम मुर्मू
- बरहेट होपना टुडू
- लिट्टीपाड़ा रसका हेम्ब्रम
- नाला पुष्पा सोरेन
- जामताड़ा डा. अब्दुल मन्नान अंसारी
- महेशपुर शिवधन हेम्ब्रम
- जमुआ चंद्रिका महथा