Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019: कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह बोले, भाजपा प्रचार में नहीं-झूठ की राजनीति में आगे

झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सोमवार देर शाम रांची पहुंचे। वे मंगलवार को चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। विपक्षी दलों के साथ गठबंधन पर भी चर्चा हो सकती है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 30 Sep 2019 10:16 PM (IST)Updated: Mon, 30 Sep 2019 10:16 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह बोले, भाजपा प्रचार में नहीं-झूठ की राजनीति में आगे
Jharkhand Assembly Election 2019: कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह बोले, भाजपा प्रचार में नहीं-झूठ की राजनीति में आगे

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 - झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी व केंद्रीय कमेटी के महासचिव आरपीएन सिंह ने आरोप लगाया है कि भाजपा प्रचार अभियान में नहीं, बल्कि झूठ की राजनीति में आगे है। वे सोमवार को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। प्रचार में पिछडऩे के सवाल पर उन्होंने इससे इन्कार किया और कहा कि पार्टी अपने तरीके से काम कर रही है।

loksabha election banner

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव आरपीएन सिंह ने कहा कि झारखंड की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है और चुनाव परिणाम में भी यही होगा। उन्होंने गठबंधन के सवाल पर इंतजार करने की बात कही। कहा, समय के साथ सब हो जाएगा। इसके पूर्व रांची पहुंचने पर उनका स्वागत झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, विधायक सुखदेव भगत एवं विधायक देवेंद्र सिंह बिट्टू ने किया।

प्रदेश प्रवक्ता डॉ. एम. तौसीफ ने बताया कि आरपीएन सिंह मंगलवार को दिन में दो बजे से प्रदेश कार्यालय में कार्यकारी अध्यक्षों, मीडिया विभाग एवं जोनल कोऑर्डिनेटरों के साथ बैठक करेंगे। उनका स्वागत करने पहुंचे लोगों में केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर, संजय लाल पासवान, अशोक चौधरी, रविंदर सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ. राजेश गुप्ता छोटू, डॉ. एम. तौसीफ आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.