Move to Jagran APP

Jharkhand Election Result 2019: दिल्ली शिफ्ट हुई झारखंड की राजनीति, सोनिया से मिलेंगे शिबू-हेमंत-आरपीएन

Jharkhand Election Result 2019. दोपहर बाद झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन भावी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह दिल्ली के लिए रवाना हुए।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 25 Dec 2019 03:34 PM (IST)Updated: Wed, 25 Dec 2019 05:11 PM (IST)
Jharkhand Election Result 2019: दिल्ली शिफ्ट हुई झारखंड की राजनीति, सोनिया से मिलेंगे शिबू-हेमंत-आरपीएन
Jharkhand Election Result 2019: दिल्ली शिफ्ट हुई झारखंड की राजनीति, सोनिया से मिलेंगे शिबू-हेमंत-आरपीएन

रांची, जेएनएन। Jharkhand Election Result 2019 - झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनाने के लिए कवायद तेज हो गई है। बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद ने सरकार के स्वरूप पर जहां फौरी चर्चा की, वहीं दोपहर बाद राजद नेता तेजस्वी यादव अपने पिता लालू प्रसाद से मिलने रिम्स पहुंच गए। इधर, झामुमो की अगुआई में अब झारखंड की पूरी राजनीति अगले एक दिन के लिए दिल्ली शिफ्ट हो रही है।

loksabha election banner

दोपहर बाद झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन, भावी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह, उमंग सिंघार, कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी और कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम समेत कई नेता रांची से दिल्ली के लिए रवाना हुए। जहां वे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलकर झारखंड में महागठबंधन सरकार की दशा-दिशा तय करेंगे।

इस दौरान एयरपोर्ट पर हेमंत सोरेन के साथ सेल्‍फी लेने की होड़ लग गई। हेमंत सोरेन ने पूरी सादगी के साथ सभी के साथ सेल्‍फी खिंचवाई। इसके बाद महागठबंधन के नेताओं के साथ दिल्‍ली रवाना हो गए। वहां हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल गठन के स्‍वरूप पर कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी संग चर्च करेंगे।

इससे पहले हेमंत सोरेन ने जेल मोड़ पहुंचकर झारखंड आंदोलन के नेता महान झारखंडी सपूत वीर शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि दी। उन्‍होंने शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्‍यार्पण किया। मौके पर उन्‍होंने कहा कि झारखंडी वीर सपूतों के सपनों को पूरा करने का वक़्त अब आ गया है। जनता ने जिस उम्‍मीद के साथ महागठबंधन को जनादेश दिया है, उसे पूरा करने का काम किया जाएगा। यहां से हेमंत सोरेन सीधा एयरपोर्ट के लिए निकल गए।

अब तक की जानकारी के मुताबिक हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बनने वाली महागठबंधन की सरकार में झामुमो से पांच, कांग्रेस से पांच और राजद से एक मंत्री हो सकते हैं। बता दें कि इस चुनाव भाजपा को सत्ता से बेदखल करते हुए महागठबंधन ने कुल 47 सीटें जीती हैं। जिनमें झामुमो को 30, कांग्रेस को 16 और राजद को एक सीट हासिल हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी झाविमो ने भी महागठबंधन को समर्थन का एलान किया है। संभव है कि सरकार में जेवीएम भी शामिल हो और इसे एक मंत्री पद दिया जाए। भाजपा को इस विधानसभा चुनाव में 25 सीटें हासिल हुई हैं।

दिल्ली में तय होगा सत्ता का स्वरूप

एयरपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने मंत्रिमंडल के स्वरूप पर कहा कि इसकी रूपरेखा दिल्ली में तय होगी। मंत्रिपरिषद में कौन-कौन नेता शामिल होंगे, इस पर कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी से चर्चा होगी। कांग्रेस, राजद और झामुमो के लिए मंत्रिमंडल में सीटें निर्धारित होंगी। कांग्रेस ने छह सीटों पर दावा ठोका है लेकिन सीटें कम हो सकती हैं। विधानसभा अध्यक्ष के पद को लेकर भी कांग्रेस का दावा है। इधर, झामुमो और कांग्रेस से मंत्रिपरिषद में शामिल किए जाने वालों में कई नाम उछल रहे हैं। कहा जा रहा है कि कांग्रेस मंत्रिमंडल की आधी सीटें और विधानसभा अध्यक्ष का पोस्ट लेना चाहती है। विधानसभा अध्यक्ष के लिए रामेश्वर उरांव का नाम आगे चल रहा है।

पहले छिटकी, फिर चिपकी बाबूलाल की पार्टी

लोकसभा चुनाव के बाद से ही महागठबंधन के साथ जाने की कवायद में जुटे बाबूलाल मरांडी चुनाव से ठीक पहले महागठबंधन से दूरी बना ली थी। इधर, उम्मीद से विपरीत परिणाम आने पर उन्होंने हेमंत सोरेन की सरकार को बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा कर दी है। इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.