Move to Jagran APP

Jharkhand Election Exit Polls 2019: एक्जिट पोल से कोल्हान में भाजपा की उम्मीदों पर पानी

Jharkhand Election Exit Polls 2019. एक्जिट पोल से कोल्हान में भाजपा की उम्मीदों पर पानी फ‍िरता दिख रहा है। पूरे प्रमंडल में पार्टी मौजूदा सीटें भी बचा पाए तो बड़ी बात होगी।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 21 Dec 2019 01:48 PM (IST)Updated: Sat, 21 Dec 2019 01:48 PM (IST)
Jharkhand Election Exit Polls 2019: एक्जिट पोल से कोल्हान में भाजपा की उम्मीदों पर पानी
Jharkhand Election Exit Polls 2019: एक्जिट पोल से कोल्हान में भाजपा की उम्मीदों पर पानी

जमशेदपुर, विश्वजीत भट्ट।  Jharkhand Election Exit Polls 2019 14 सीटों वाले कोल्हान में एक्जिट पोल के नतीजों ने भाजपा की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। चुनावी गणितज्ञों और एक्जिट पोल के संकेतों के मुताबिक पूरे प्रमंडल में यह राष्ट्रीय पार्टी अपनी मौजूद सीटें भी बचा पाए तो बड़ी बात होगी। अलबत्ता झामुमो-कांग्रेस गठबंधन के लिए एक्जिट पोल ने अच्छी बढ़त के संकेत दिए हैं।

loksabha election banner

अन्य दलों के लिए संभावनाओं के द्वार खोल एक्जिट पोल ने कतिपय निर्दलीय या छोटे दलों के प्रत्याशियों को 23 दिसंबर को वास्तविक नतीजे आने तक हौसला बुलंद रखने का भी आधार दे दिया है। कोल्हान के लिए एक्जिट पोल काफी दिलचस्प रहा। विभिन्न चैनलों द्वारा कराए गए एक्जिट पोल के अनुसार कोल्हान के नतीजे मिश्रित होने के आसार हैं। किसी एक दल या गठबंधन के पक्ष में आंधी नहीं चली। अलबत्ता भाजपा अपनी मौजूदा पांच सीटों को भी गंवाती नजर आ रही है। पूरे कोल्हान में पिछले चुनाव से ही बढ़त बनाए रखने वाले झामुमो की सीटें बढ़ती हुई दिख रही हैं। एक-दो सीटों पर निर्दलीय या छोटे दलों के उम्मीदवार जीत सकते हैं। यदि 23 दिसंबर को वास्तविक नतीजे भी एक्जिट पोल के अनुसार ही आए तो राज्य में त्रिशंकु विधानसभा बनने की स्थिति रहेगी। तब सियासी जोड़-घटाव का केंद्र कोल्हान भी बन सकता है। वजह यह कि निर्दलीय या छोटे दलों के उम्मीदवार यदि विजयी होते हैं तो उन्हें अपने पाले में करने की दोनों खेमों द्वारा कोशिश की जाएगी। और, ऐसे नव निर्वाचित विधायकों की पौ बारह हो सकती है। 

भाजपा खेमे में मायूसी
उधर, एक्जिट पोल के नतीजे आने के बाद भाजपाइयों में मायूसी देखी जा रही है। आम लोग भी इसी सवाल में दिलचस्पी दिखाते मिले कि एक्जिट पोल के अनुसार किन-किन सीटों पर किस-किस दल के उम्मीदवार जीतने जा रहे हैं। जमशेदपुर पूर्वी पर तो सबसे ज्यादा नजरें हैं ही, इसीलिए कई लोगो ने मीडिया संस्थानों में फोन कर यह जानना चाहा कि क्या कोल्हान में सीट वाइज एक्जिट पोल आया है। दूसरी ओर, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों या उम्मीदवारों की ओर से यही टिप्पणी सामने आई कि यह तो महज चंद लोगों से मिली जानकारी के आधार पर कयास आधारित रुझान है। असली नजीतों से एक्जिट पोल का कोई लेना-देना नहीं रहेगा। सबने आज फिर दोहराया कि देखते रहिए, सोमवार को जब नतीजे आएंगे तो विजयश्री की माला जनता जनार्दन की ओर से हमारे गले में ही डाली जाएगी। 
इस बात को लेकर ज्‍यादा उत्‍सुकता
वैसे भी एक्जिट पोल को लेकर सबसे ज्यादा उत्सुकता जमशेदपुर और कोल्हान को लेकर थी। क्योंकि, झारखंड में सत्ता का रास्ता कोल्हान से ही होकर गुजरेगा। लोगों में सबसे अधिक उत्सुकता इस बात को लेकर थी कि जमशेदपुर पूर्वी में रघुवर दास लगातार छठी बार विधायक बनने का रिकार्ड बनाएंगे या सरयू राय नया इतिहास रचेंगे? इसी तरह बहरागोड़ा में कुणाल, घाटशिला में प्रदीप बलमुचू, पोटका में मेनका, जुगसलाई में रामचंद्र सहिस, जमशेदपुर पश्चिमी में बन्ना गुप्ता, सरायकेला में चंपई, ईचागढ़ में साधु महतो के सियासी भविष्य को लेकर भी तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे। चक्रधरपुर में लक्ष्मण गिलुवा का क्या होगा? चाईबासा से जेबी तुबिद बनेंगे विधायक? जैसे सवाल भी सियासत के गलियारों में खूब चर्चा में अभी भी हैं। 15 सीटों वाले कोल्हान में 2014 में भाजपा-आजसू गठबंधन ने छह सीटें जीती थीं। झामुमो ने सात। एक सीट पर गीता कोड़ा विजयी हुई थीं। लेकिन, आम मतदाताओं की यह उत्कंठा 23 दिसंबर तक करकरार ही रहेगी कि सत्ता के केंद्र कोल्हान की किसी सीट से जनता जनार्दन किसको विधानसभा भेजती है। 
2014 के विस चुनाव में कोल्हान में दलीय स्थिति 
  • जमशेदपुर पूर्वी : भाजपा
  • जमशेदपुर पश्चिमी : भाजपा 
  • पोटका : भाजपा
  • घाटशिला : भाजपा
  • बहरागोड़ा : झामुमो
  • जुगसलाई : भाजपा-आजसू गठबंधन
  • सरायकेला : झामुमो
  • खरसावां : झामुमो
  • ईचागढ़ : भाजपा
  • चाईबासा : झामुमो 
  • चक्रधरपुर : झामुमो
  • मनोहरपुर : झामुमो
  • जगन्नाथपुर : जय भारत समानता पार्टी
  • मझगांव : झामुमो 
कुल सीट : 14
  1. भाजपा : पांच 
  2. झामुमो : सात 
  3. आजसू : एक 
  4. निर्दलीय : एक  

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.