Move to Jagran APP

Jharkhand Election 2019 Phase 4 Voting: खुला सत्ता का चौथा द्वार, 15 सीटों पर वोटिंग

Jharkhand Election 2019 Phase 4 Voting अब कोयलांचल और बाबानगरी की बारी है। सोमवार को इस इलाके की 15 सीटों पर मतदान होगा।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 15 Dec 2019 07:32 PM (IST)Updated: Mon, 16 Dec 2019 12:48 AM (IST)
Jharkhand Election 2019 Phase 4 Voting: खुला सत्ता का चौथा द्वार, 15 सीटों पर वोटिंग
Jharkhand Election 2019 Phase 4 Voting: खुला सत्ता का चौथा द्वार, 15 सीटों पर वोटिंग

रांची, जेएनएन। Jharkhand Election 2019 Phase 4 Voting सत्ता के तीन द्वार खुल चुके हैं। विधानसभा की 81 में 50 सीटों पर चुनाव हो चुके। सोमवार को चौथा द्वार खुलेगा। कोयलांचल और बाबानगरी के मतदाता झारखंड के भविष्य के लिए मतदान करेंगे। 15 सीटों पर 221 प्रत्याशी मैदान में ताल ठोंक रहे हैं और इनमें से 15 बेहतर को चुनने की चुनौती मतदाताओं की है। पहले तीन चरण में मतदाताओं ने समृद्ध व सशक्त झारखंड के लिए इस बार झारखंडी बनकर वोट किया है। इस सिलसिले को ही आगे बढ़ाना है। बाबाधाम की पुण्य धरती से लोकतंत्र को ऐसी दिशा मिलनी चाहिए जिससे राज्य में मुंह फैलाए समस्याओं का अगले पांच साल में स्थाई समाधान ढूंढा जा सके। इसलिए हर एक वोट की कीमत है। मंत्री राज पलिवार व रणधीर सिंह, ढुलू महतो, राज सिन्हा, जगन्नाथ महतो समेत कई दिग्गज इस चरण में जनता की कसौटी पर कसे जाएंगे। इनमें से किसे जनता अर्श पर बिठाती है और किसे फर्श पर, इसका पता 23 को चलेगा। बहरहाल, चुनाव आयोग ने सारी तैयारी कर रखी है। अब आपकी बारी है।

loksabha election banner
  1. कुल मतदाता : 47,85,009
  2. पुरुष मतदाता : 25,40,794
  3. महिला मतदाता : 22,44,134
  4. थर्ड जेंडर मतदाता : 81
  5. 18-19 वर्ष के नए मतदाता : 95,795
  6. दिव्यांग मतदाता : 66,321
  7. 80 साल से अधिक उम्र के मतदाता : 34,106
  8. कुल मतदान केंद्र : 6,101
  9. शहरी क्षेत्रों में मतदान केंद्र : 1,805
  10. ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान केंद्र : 4,296
  • कुल सीट : 15
  • कुल प्रत्याशी : 221
  • 22 महिलाएं
  • 59 निर्दलीय
  • 25 प्रत्याशी सर्वाधिक बोकारो में
  • 8 उम्मीदवार सबसे कम निरसा में

दांव पर प्रतिष्ठा

  • 2 मंत्री
  • 7 पूर्व मंत्री
  • 14 वर्तमान विधायकों

5 हॉट सीटें

  • राज सिन्हा : धनबाद
  • राज पलिवार : मधुपुर
  • ढुलू महतो : बाघमारा
  • रागिनी सिंह : झरिया
  • अमर बाउरी : चंदनक्यारी

5 बड़े मुद्दे इस चरण के

  • पलायन : 16
  • पेयजल : 15
  • शिक्षा : 14
  • स्वास्थ्य : 13
  • कृषि : 12

(कितने प्रतिशत लोग किसे मानते बड़ी समस्या)

5 फैक्टर, जीत-हार के

  • मोदी की सभाओं में उमड़ी भीड़ बूथ तक पहुंच जाए
  • राम मंदिर, नागरिकता संशोधन बिल का कितना असर पड़ता है
  • एंटी इन्कमबैंसी को विपक्ष अपने पाले में कितना कर पाता
  • लोकसभा में यहां की सभी 15 सीटों पर भाजपा को बढ़त थी, भाजपा इसे कायम रख ले
  • भितरघात और दलबदलुओं से भाजपा और महागठबंधन में कौन निपट पाता

पहले तीन चरणों का मतदान प्रतिशत

  • पहला चरण : 64.22 : प्लस 1.15
  • दूसरा चरण : 65.85 : माइनस 2.16
  • तीसरा चरण : 62.68 : माइनस 2.15

(प्लस-माइनस 2014 विधानसभा चुनाव के मुकाबले)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.