Move to Jagran APP

Jharkhand Election Result 2019: तनकर खड़ी हुई कांग्रेस-बाबूलाल को लुभाया, हेमंत का सीएम बनना तय

Jharkhand Election Result 2019 झारखंड विधानसभा चुनाव में 81 सीटों पर मिल रहे मतगणना रुझानों में कांग्रेस झामुमो और राजद के महागठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 23 Dec 2019 11:44 AM (IST)Updated: Mon, 23 Dec 2019 06:30 PM (IST)
Jharkhand Election Result 2019: तनकर खड़ी हुई कांग्रेस-बाबूलाल को लुभाया, हेमंत का सीएम बनना तय
Jharkhand Election Result 2019: तनकर खड़ी हुई कांग्रेस-बाबूलाल को लुभाया, हेमंत का सीएम बनना तय

रांची, [जागरण स्‍पेशल]। Jharkhand Election Result 2019 झारखंड विधानसभा चुनावों ने कांग्रेस को एक बार फिर से तनकर खड़ा होने का मौका दिया है। हरियाणा और महाराष्‍ट्र के बाद झारखंड में उसके गठबंधन ने अच्‍छी वापसी की है। झारखंड चुनाव के ताजा रुझानों में कांग्रेस, राजद और झामुमो के महागठबंधन को बहुमत मिलने के आसार दिख रहे हैं। अब तक के आंकड़ों के मुताबिक भाजपा को यहां 28 सीटों पर बढ़त मिली है। जबकि कांग्रेसनीत गठबंधन को बहुमत के लिए जरूरी 41 सीटें मिलती नजर आ रही है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह ने मतगणना के आंकड़ों पर भरोसा जताते हुए झारखंड में सरकार बनाने का दम भरा।

loksabha election banner

उन्‍होंने झारखंड विकास मोर्चा के अध्‍यक्ष पूर्व मुख्‍यमंत्री बाबूलाल मरांडी को लुभाते हुए सीधे शब्‍दों में कहा कि जो भी सियासी दल उनके गठबंधन में आना चाहे उसका स्‍वागत है। सोमवार को मीडिया से बातचीत में आरपीएन ने कहा कि हेमंत सोरेन का मुख्‍यमंत्री बनना तय है। हेमंत ही हमारे नेता हैं। महागठबंधन की दूसरी पार्टी राजद के नेता तेजस्‍वी यादव ने भी कांग्रेस के सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि हेमंत ही मुख्‍यमंत्री बनेंगे। महागठबंधन झारखंड में क्लिन स्‍वीप कर रहा है। आरपीएन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि पीएम मोदी ने बहुत जबरदस्त कैंपेन झारखंड में किया, मगर वह फेल रहे। उनके पास विकास के लिए कोई मुद्दा नहीं था।

इधर मतगणना रुझानों से उत्‍साहित झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कहा है कि भाजपा को इस चुनाव में जनता ने नकार दिया है। झामुमो पार्टी के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा झामुमो समेत विपक्षी महागठबंधन की स्वीकार्यता बढ़ी है। झामुमो का दावा है भाजपा को जनता ने नकार दिया है। इधर ताजा रुझानों की बात करें तोपूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी धनवार से 5980 वोट से आगे चल रहे हैं। मुख्‍यमंत्री रघुवर दास अब सरयू राय से 1449 वोट से आगे चल रहे हैं। झामुमो के मंगल कालिंदी महज 445 वोट से आगे चल रही हैं। भाजपा की अब 30 सीटों पर बढ़त हो गई है। झारखंड के मंत्री रामचंद्र सहिस 445 वोट से पीछे चल रहे हैं। स्पीकर दिनेश उरांव 9804 वोट से पीछे चल रहे हैं। आजसू कीअब  महज तीन सीट पर बढ़त है । जबकि राजद पांच सीटों पर बढ़त बरकरार रखा हुआ है। दो निर्दलीय को भी बढ़त मिलती दिख रही है।

कांग्रेस के कार्यकारी अध्‍यक्ष राजेश ठाकुर ने चुनावी नतीजों के बारे में कहा कि यह सब हमारे हाईकमान की मेहनत का परिणाम है। इस चुनाव में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ ही छत्‍तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, पी चिदंबरम, राजीव शुक्‍ला, भाग्‍य श्री, रणदीप सूरजेवाला समेत कई बड़े नेताओं ने झारखंड में कांग्रेस को संबल दिया। कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष रामेश्‍वर उरांव कहते हैं कि हमारे कार्यकर्ता इस चुनाव में संगठित हुए, हमारे सक्रिय वोटरों ने हमारा साथ दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.